'बहुत बुरे दौर से गुजरे'
नेहा धूपिया ने हिंदुस्तान टाइम्स से अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान पति अंगद बेदी के कोरोना पॉजिटिव आने और इस दौरान अपनी फिलिंग्स को लेकर बातचीत की। नेहा ने कहा,'इसे कठिन कहना, कमतर करना होगा। इस दौरान हम बहुत बुरे दौर से गुजरे। जब आपके पास कोई कोरोना पॉजिटिव हो तो ये हमेशा मुश्किल होता है, यह तब और कठिन हो जाता है जब आप प्रेग्नेंट हों। हालांकि अंगद ने इस दौरान मुझे सकारात्मक रहने में मदद की। मेरी दूसरी प्रेग्नेंसी थोड़ी अलग रही है। मेरे दिमाग में इसे लेकर कम सवाल थे क्योंकि मैं जानती हूं कि इस दौरान बॉडी कब और कैसे रिएक्ट करती है। मैं हमेशा इसकी तुलना मेरी पहली प्रेग्नेंसी से करती हूं। लेकिन लॉकडाउन ने इसे ज्यादा आसान नहीं बनाया। इस बार पहले से ज्यादा हमें ध्यान रखना पड़ रहा है। हम अधिकतर घर में ही रह रहे हैं और मेहर के साथ अधिक समय बिता रहे हैं। घर में बेबी के आने की तैयारियां कर रहे हैं।