बॉलीवुड

Neha Kakkar और रोहनप्रीत ने शादी का एक महीना पूरा होने पर मनाया जश्न, शेयर किया रोमांटिक वीडियो

नेहा और रोहन की शादी को एक महीना हुआ पूरा इस स्पेशल मौके को दोनों ने दुबई में किया सेलिब्रेट रोमांटिक वीडियो के साथ रोहन के लिए लिखा खास मैसेज
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2020, 8:49 AM IST
rohanpreet_singh_neha_kakkar.jpg
Rohanpreet Singh Neha Kakkar

नई दिल्ली: बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ आए दिन चर्चा में रहती हैं। इन दिनों वह अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। शादी के बाद हनीमून के लिए नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत दुबई गए थे। यहां से दोनों अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर करते हैं। अब दोनों की शादी को एक महीना पूरा हो गया है। ऐसे में नेहा ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों ने अपने ही अंदाज में इस स्पेशल मूमेंट को सेलिब्रेट किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

नेहा कक्कड़ ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। हनीमून स्वीट का वीडियो शेयर करते हुए नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह को शादी का एक महीना पूरा होने पर बधाई दी है। वीडियो में दोनों का रोमांटिक अंदाज देखा जा सकता है। दोनों एक दूसरे को किस करते हुए अपना प्यार का इजहार करते हैं। इसके साथ ही दोनों ने केक काटा, जिसमें बधाई संदेश लिखा हुआ था। नेहा द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कुछ ही वक्त में इसपर 34 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए हैं। साथ ही फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा, “आज हमारी शादी को एक महीना हो चुका है। रोहनप्रीत सिंह, मैं आपको धन्यवाद करना चाहती हूं और आपके परिवार को भी, जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया। मैंने कभी सोचा ही नहीं था कि मैं कभी इतनी खुश हो सकती हूं। नेहूप्रीत के फैन्स के लिए खास तोहफा शेयर कर रही हूं, देखिए।” वहीं, रोहन ने नेहा के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “पत्नी जी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, लाइफ बहुत खूबसूरत और रंग-बिरंगी हो गई है आपके साथ। हर मोमेंट को खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया। और हां, सबसे बड़ा थैंक्यू परिवार को देना चाहता हूं, जिन्होंने इतना प्यार, सम्मान और दुआएं हमें दीं।”

बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने 24 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने दिल्ली में शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैली थीं।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन