जैकलीन की अपकमिंग मूवी 'भूत पुलिस' ( Bhoot Police Movie ) की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस मूवी में जैकलीन के अलावा सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) , अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) और यामी गौतम ( Yami Gautam ) नजर आएंगे। इस सुपरनेचुरल कॉमेडी फिल्म में जावेद जाफरी ( Jaaved Jaaferi ) का भी महत्वपूर्ण किरदार है। मूवी का निर्देशन पवन कृपलानी कर रहे हैं, निर्माता रमेश तुर्रानी हैं। पिछले साल जब इस मूवी का ऐलान किया गया था तब अली फजल ( Ali Fazal ) और फातिमा सना शेख ( Fatima Sana Shaikh ) भी इसका हिस्सा थे, लेकिन बाद में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया।