Neha Kakkar Melbourne Concert Video: नेहा कक्कड़ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह बुरी तरह से रो रही हैं। फैंस भी उन्हें देख परेशान हो गए हैं।
Neha Kakkar Melbourne Concert Video: बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी आवाज से तो फैंस को दीवाना बनाती हीं हैं, लेकिन उनकी स्माइल को भी लोग बेहद पसंद करते हैं, लेकिन हाल ही में नेहा कक्कड़ हंसी नहीं बल्कि स्टेज पर ही फूट-फूटकर रोने लगीं। इसका पूरा वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे नेहा कक्कड़ रो रही हैं। पहले तो किसी को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन फिर फैंस उन्हें समझाने लगे। ये वीडियो कही और का नहीं बल्कि मेलबर्न कॉन्सर्ट के स्टेज का है जो इस समय सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
नेहा कक्कड़ अक्सर अपने और पति रोहनप्रीत को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, कभी दोनों के तलाक की खबरें आती हैं तो कभी दोनों के उम्र के फासले को लेकर लोग उन्हें ट्रोल करते रहते हैं। लेकिन कभी नेहा को इन बातों का असर नहीं हुआ, लेकिन जब वह ऐसे फूट-फूटकर रोई तो फैंस को समझ आया कि जरूर कुछ हुआ है। दरअसल, नेहा कक्कड़ का एक कॉन्सर्ट था जो मेलबर्न में हो रहा था। वहां नेहा 1-2 नहीं बल्कि पूरे 3 घंटे देरी से पहुंची। उनके फैंस और वहां आए लोग उनका इंतजार करते रहे। इसके बाद जब नेहा पहुंची तो उन्होंने गुस्साई भीड़ से माफी मांगी। लेकिन लोगों उनकी एक भी सुनने को तैयार नहीं हुए। नेहा रोने लगीं फिर आंसुओं को रोकते हुए नेहा ने कहा, “दोस्तों आप वाकई बहुत प्यारे हैं! आपने धैर्य रखा। इतनी देर से आप लोग इंतज़ार कर रहे हो। मुझे ये देर से आना बिल्कुल पसंद नहीं है, मैंने ज़िंदगी में कभी किसी को इंतज़ार नहीं करवाया है। आप इतनी देर से इंतज़ार कर रहे हो, मुझे बहुत खेद है! यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं इस शाम को हमेशा याद रखूंगी। आज आप लोग मेरे लिए इतना समय निकाल कर आए हो। मैं ये सुनिश्चित करूंगी कि मैं आप सभी को नचाऊं।”
नेहा के आश्वासन देने के बाद कई लोग उन्हें सपोर्ट करते हुए ताली बजाने लगे तो कई लोग कमेंट करने लगे। वायरल वीडियो में भीड़ से गुस्साई आवाज़ें सुनाई दे रही थीं, कुछ लोग चिल्ला रहे थे, “वापस जाओ! अपने होटल में आराम करो।” एक आदमी ने कहा- “आप भारत में नहीं ऑस्ट्रेलिया में हैं।” दूसरे ने कहा- “हम आपका तीन घंटे से इंतज़ार कर रहे हैं।” तीसरी आवाज़ में उनका मजाक उड़ाते हुए सुना गया- “बहुत बढ़िया एक्टिंग, यह इंडियन आइडल नहीं है। आप बच्चों के साथ परफॉर्म नहीं कर रही हैं।”