बॉलीवुड

नेहा कक्कड़ ने पति संग प्राइवेट वीडियो कर दिया शेयर, सोशल मीडिया पर मचा हाहाकार, लोग बोले- शर्म करो…

Neha Kakkar Private Video: नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को लोग कपल का प्राइवेट वीडियो बता रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।

less than 1 minute read
Aug 23, 2024
Neha Kakkar-Rohanpreet Singh

Neha Kakkar Private Video: फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नेहा के पति भी नजर आ रहे हैं। नेहा और उनके पति के लेटेस्ट वीडियो को लोग प्राइवेट वीडियो बता रहे है। नेहा के इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

नेहा कक्कड़ ने पति रोहन के साथ शेयर किया वीडियो

नेहा कक्कड़ ने अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ एक वीडियो शेयर किया है। कपल किसी क्रूज पर हैं और रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। नेहा रोहनप्रीत की गोद में सिर रखकर लेटी हैं और रोहनप्रीत शैंपेन पी रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में नेहा ने लिखा, 'मेरा सेफ प्लेस।' इसके साथ नेहा ने रोहनप्रीत को टैग भी किया है। इस वीडियो के कमेंट में रोहनप्रीत ने लिखा है, 'हमेशा तेरे नाल खड़ा हूं।' इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाई है।

नेहा कक्कड़ के वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट्स

नेहा कक्कड़ के वीडियो पर ज्यादातर यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं। इसी के साथ-साथ कुछ लोग खाराब कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। नेहा और रोहन के वीडियो पर एक ने लिखा, 'ये क्या बकवास है अगर सिंगर हो तो गाने का वीडियो शेयर करो ये सब क्या है।' दूसरे ने लिखा, 'कुछ तो शर्म करो।' नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सिंगर अक्सर अपने पति के साथ वीडियोज शेयर करती रहती हैं। ये पहली बार नहीं है जब नेहा को लोग उनके वीडियो को लिए ट्रोल कर रहे हैं। इसके पहले भी कई बार सिंगर को लोग खराब कमेंट करते हैं।

Published on:
23 Aug 2024 02:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर