बॉलीवुड

Priyanka Chopra के पति और उनके भाईयों पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप

निक जोनक और उनके भाइयों पर महिला ने लगाया आरोप थैंक्सगिविंग परेड में महिला का बनाया था मजाक
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2020, 11:28 AM IST
priyanka_chopra.jpg
Priyanka Chopra Nick Jonas

नई दिल्ली: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा देश ही नहीं पूरी दुनिया में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर रही हैं। प्रियंका ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की है। शादी के बाद से ही दोनों आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन अब निक जोनस और उनके भाइयों पर एक महिला ने आरोप लगाया है।

दरअसल, एक अश्वेत महिला ने तीनों जोनस भाइयों पर आरोप लगाया है कि थैंक्सगिविंग की परेड के मौके पर इन तीनों भाइयों ने उस महिला का मजाक बनाया था। जिस महिला ने जोनस भाइयों पर आरोप लगाया है उसका नाम है टेलर गैरॉन। टेलर पेशे से एक लेखक व स्टैंड अप कॉमेडियन हैं। वह न्यूयॉर्क के ब्रुकलाइन शहर में रहती हैं। उन्होंने ट्वीट कर जोनस ब्रदर्स के खिलाफ अपनी शिकायत लिखी है। टेलर ने लिखा, 'थैंक्सगिविंग की सबको शुभकामनाएं, एक बार मैं जोनस भाइयों के साथ थैंक्सगिविंग परेड में थी और उन तीनों ने वहां मेरा बहुत मजाक उड़ाया।'

इसके बाद टेलर ने एक और ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर काफी ब्लर है। टेलर ने लिखा, 'यह फोटो साफ नहीं है क्योंकि उस समय वहां बारिश हो रही थी। यही वह जगह है जहां पर जोनस भाइयों ने मुझे बहुत परेशान किया। बाकी सब कुछ ठीक था, सिवाय इन तीन भाइयों के।' टेलर के ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। साथ ही लोग इनपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

हालांकि अभी तक निक जोनस और उनके भाइयों की तरफ से महिला के आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। न ही प्रियंका चोपड़ा ने इस मुद्दे पर कुछ कहा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रिंयका ने हाल ही में हॉलीवुड फिल्मों की मशहूर फ्रेंचाइजियों में से एक 'मैट्रिक्स' के चौथे भाग की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर कीनू रीव्स नजर आएंगे। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग शुरू कर दी है।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन