बॉलीवुड

पति निक जोनस ने खास अंदाज में किया प्रियंका चोपड़ा को बर्थडे विश, शेयर की अनदेखी तस्वीर

18 जुलाई को एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपना 39वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके पति निक जोनस ने बड़े ही खूबसूरत अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। निक ने प्रियंका को बर्थडे विश करते हुए उनकी कुछ तस्वीरें पोस्ट की। जिसके साथ उन्होंने खूबसूरत कैप्शन भी लिखा।

2 min read
Nick Jonas Wishes Wife Priyanka Chopra on Her Birthday with Sweet Post

नई दिल्ली। बीते दिन यानी कि 18 जुलाई को एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। प्रियंका अपने पति निक जोनस संग न्यूयॉर्क में है। जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की कई जानी-मानी हस्तियों ने प्रियंका को सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दी। इस बीच प्रिंयका को बर्थडे विश करते हुए उनके पति निक जोनस ने बड़े ही खास अंदाज में उन्हें विश किया। निक ने प्रियंका की दो तस्वीरें पोस्ट की। सोशल मीडिया पर निक का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

खूबसूरत अंदाज में निक जोनस ने किया प्रियंका को बर्थडे विश

निक जोनस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर प्रिंयका चोपड़ा बर्थडे विश करते हुए उनकी दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने पत्नी प्रियंका के लिए खास नोट भी लिखा है। निक ने प्रियंका की पिंक आउटफिट पहने दो फोटोज शेयर की है। खास बात ये है कि पहली तस्वीर में प्रिंयका पिंक कलर की साड़ी पहने शेड के साथ ग्लैमरस अंदाज में पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं।

निक ने दूसरी तस्वीर प्रियंका के बचपन की शेयर की है। बचपन की तस्वीर में भी प्रिंयका पिंक कलर के सूट में दिखाई दे रही हैं। सिर पर मांग टीका और दो चोटी बनाए प्रियंका बेहद ही क्यूट दिखाई दे रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा के लिए प्यार भरा कैप्शन

प्रियंका की तस्वीरें पोस्ट करते हुए निक जोनस लिखते हैं कि "हैप्पी बर्थडे मेरा प्यार। तुम दुनिया की हर खुशी डिजर्व करती हो। आज और हर आई लव यू।" निक ने प्रियंका ने रेड हार्ट इमोजी भी बनाया है। आपको बता दें निक और प्रियंका की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया पर अक्सर कपल की कई तस्वीरें खूब वायरल होती है। जिसमें दोनों की बॉन्डिंग देख उनके फैंस कपल पर खूब प्यार लुटाते हैं।

2018 में निक संग प्रियंका ने की थी शादी

साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस संग शादी की थी। प्रियंका ने राजस्थान के जोधपुर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ निक संग सात फेरे लिए थे। जिसके बाद उन्होंने कैथोलिक रीति रिवाज के साथ भी निक संग शादी की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड फिल्म्स की शूटिंग में ही बिजी है। फिलहाल बॉलीवुड के किसी प्रोजेक्ट को लेकर एक्ट्रेस ने अभी तक कोई घोषणा नहीं की है।

Published on:
19 Jul 2021 11:39 am
Also Read
View All