बॉलीवुड

निधि ने ​फरवरी में दिया बेटे को जन्म, बच्चे को पिलाने के बाद बचे दूध को किया डोनेट, अब तक कर चुकीं 42 लीटर दान

निधि परमार हैं सांड की आंख मूवी की प्रोड्यूसर दूध बर्बाद न हो, इसलिए किया डोनेट करने का निर्णय अब तक कर चुकी हैं 42 लीटर डोनेट
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2020, 10:08 PM IST
निधि ने ​फरवरी में दिया बेटे को जन्म, बच्चे को पिलाने के बाद बचे दूध को किया डोनेट, अब तक कर चुकीं 42 लीटर दान
निधि ने ​फरवरी में दिया बेटे को जन्म, बच्चे को पिलाने के बाद बचे दूध को किया डोनेट, अब तक कर चुकीं 42 लीटर दान

मुंबई। बॉलीवुड मूवी 'सांड की आंख' की निर्माता निधि परमार हीरानंदानी (Nidhi Parmar Hiranandani) ने अपने ब्रेस्ट मिल्क ( Breast Milk ) को डोनेट कर एक उदाहरण पेश किया है। निधि अब तक करीब 42 लीटर ब्रेस्ट मिल्क डोनेट कर चुकी हैं।

'मैं अपने दूध को ऐसे बर्बाद नहीं होने दूंगी'

द बेटर इंडिया से बातचीत में निधि ने बताया कि मेरे बच्चे की परवरिश के बाद मुझे अहसास हुआ कि मुझमें अभी भी बहुत सारा दूध बचा हुआ है। मैंने इंटरेट पर पढ़ा कि ब्रेस्ट मिल्क 3-4 महीने तक सुरक्षित रहता है अगर इसे सही तरीके से रेफ्रिजरेटर में स्टोर किया जाए। इंटरनेट पर यह भी मालूम चला कि इस दूध से फेस पैक बनते हैं। कुछ दोस्तों ने बताया कि इससे लोग अपने बच्चों को नहलाते हैं और पैरों को स्क्रब करने के लिए भी यह इस्तेमाल होता है। मेरा मानना है कि ये दूध की निर्दयी बर्बादी है और मैं अपने दूध को ऐसे बर्बाद नहीं होने दूंगी। मैंने मिल्क डोनेशन के बारे में रिसर्च की।

'मिल्क डोनेट करना चाहिए'

उन्होंने आगे बताया कि मैंने बांद्रा के वीमैन हॉस्पिटल में एक महिला चिकित्सक को सम्पर्क किया। उन्होंने मुझे सुझाव दिया कि मुझे सूर्या हॉस्पिटल को मिल्क डोनेट करना चाहिए। उस समय तक मैंने 150 मिलिलीटर के 20 पैकेट फ्रिज में इकट्ठे कर लिए थे। लेकिन लॉकडाउन के दौरान इसे डोनेट करने को लेकर थोड़ी परेशानी थी। हालांकि अस्पताल ने बहुत सहयोग किया। अस्पताल के मुताबिक, यहां 2019 से ब्रेस्ट मिल्क बैंक संचालित किया जा रहा है।

'सांड की आंख' मूवी का किया निर्माण

उन्होंने बताया, ‘पहली डोनेशन के बाद से मैंने घर पर अपना दूध इकट्ठा करना शुरू किया और हर 15 से 20 दिन में अस्पताल को दान कर देती हूं।’ लॉकडाउन में निधि की मदद से हॉस्पिटल को अपना मिल्क बैंक फिर से शुरू करने में मदद मिली। निधि ने तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर स्टारर 'सांड की आंख' मूवी प्रोड्यूस की है। 41 साल की निधि ने इसी साल फरवरी में बेटे को जन्म दिया। उन्होंने मार्च से मई तक ब्रेस्ट मिल्क एकत्रित किया है। अब तक वह 42 लीटर के करीब मिल्क डोनेट कर चुकी हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘सेम क्वालिटीज हैं’, सलमान खान ने मातृभूमि के किरदार की तुलना भगवान राम से की, बोले- रामजी की तरह बेस्ट हस्बैंड, बेटा, भाई!

‘हर आर्मी का जवान संदेशे आते हैं तो नहीं गाएगा ना?’, ‘मातृभूमि’ के गाने पर मचे बवाल पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, सिर्फ 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट

‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने अपने राम जी को देखा’, विवेक ओबेरॉय ने ‘रामायण’ को बताया ‘भारतीय संस्कृति का महायज्ञ’

अमिताभ बच्चन के घर जलसा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे हाईकोर्ट को मिला है ईमेल