बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय- अभिषेक बच्चन के रिश्ते का सच आया सामने, निखिल द्विवेदी ने कहा- दोनों हमेशा…

Aishwarya Rai And Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक और रिश्ते का आखिर सच क्या है वो सामने आ गया है। जिसे सुनकर फैंस अब अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।
2 min read
Nov 16, 2024
Aishwarya Rai And Abhishek Bachchan
Aishwarya Rai And Abhishek Bachchan

Nikhil Dwivedi On Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai: बॉलीवुड के कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को 17 साल हो चुके हैं। ऐसे में खबरें आ रही है कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है और जल्द कपल तलाक ले सकते हैं। एक प्यार भरे रिश्ते का अंत देखकर फैंस काफी निराश है। उनका कहना है कि ऐश्वर्या और अभिषेक में दूरियां काफी समय पहले ही आ गई थीं। ऐश्वर्या राय अब अभिषेक बच्चन के साथ एक घर में रहना भी पसंद नहीं करती। इसी दौरान फिल्म प्रोड्यूसर और एक्टर निखिल द्विवेदी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कपल के रिश्ते का असली सच तलाक की खबरों के बीच बताया है। उन्होंने जो भी कहा है उसे सुनकर फैंस काफी हैरान हो रहे हैं।

निखिल द्विवेदी ने ऐश्वर्या- अभिषेक के रिश्ते का बताया सच (Nikhil Dwivedi On Abhishek Bachchan Aishwarya Rai)

निखिल द्विवेदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते का पूरा सच बता दिया है। ऐश्वर्या और अभिषेक ने फिल्म रावण में फिल्म प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी के साथ काम किया था। इस दौरान दोनों कैसे सेट पर रहते थे ये सब निखिल ने फैंस को बताया है। उन्होंने कहा, "जब हम फिल्म रावण की शूटिंग के दौरान साथ थे तो ऐश्वर्या और अभिषेक एक शादीशुदा मियां बीवी की तरह ही समय बिताते थे। दोनों में एक शादीशुदा कपल वाला प्यार साफ झलकता था। एक दूसरे को इज्जत देना और सम्मान देना दोनों ही बखूबी जानते हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों ही एक पॉजिटिव इंसान है और अपने काम के लिए दोनों काफी मेहनती भी हैं। दोनों हमेशा एक-दूसरे को काफी सपोर्ट और प्यार करते हैं। ये सभी चीजें दोनों के रिश्ते को खूबसूरत बनाती हैं। उनकी केमिस्ट्री बिल्कुल असली और प्यारी थी। दोनों एक-दूसरे के लिए बेहद फिक्रमंद रहते थे। सेट पर उनका प्यार और व्यवहार बेहद प्रेरणादायक था।”

फैंस कर रहे ऐश्वर्या- अभिषेक के रिश्ते की तारीफ (Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Divorce)

बता दें, निखिल द्विवेदी का ये बयान उस समय आया है जब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। फैंस निखिल के कमेंट पर खुद भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “आप सही बोल रहे हैं निखिल जी, ऐश्वर्या और अभिषेक एक दूसरे के लिए ही बने हैं।” दूसरे ने लिखा, “वाकई, आप सही कह रहे होंगे पर ये बात 14 साल पुरानी है।” तीसरे ने लिखा, "ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के बीच जल्द सब ठीक हो जाएगा।” एक अन्य यूजर ने लिखा, "अनबन हर रिश्ते में होती है ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच भी केवल गलतफहमी हैं जो वक्त के साथ ठीक हो जाएगी।”

Published on:
16 Nov 2024 01:02 pm
Also Read
View All
नीली-हरी आंखों से लेकर ‘Lolo’ नाम की कहानी तक, एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बारे में 10 बातें

एक्टिंग छोड़ इलाहाबाद वापस जाना चाहते थे अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री बिंदु ने किया खुलासा, बोलीं- फ्लॉप पर फ्लॉप हो रही थीं फिल्में

“पिता ने चेताया था हिंदू-मुस्लिम शादियां बहुत मुश्किल होती हैं”, फराह नाज संग तलाक पर बोले विंदू दारा सिंह

कभी ‘प्रधान जी’ तो कभी ‘चाचा चौधरी’, रघुबीर यादव ने यूं पूरे किए ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’, निजी जिंदगी में पत्नी ने लगाए धोखा देने के आरोप

न कोई गॉडफादर, न कोई PR स्टंट! 20 की उम्र में आफताब शिवदासानी ने हासिल किया था वो मुकाम जिसके लिए तरसते हैं स्टार्स