कबीर बेदी ने आगे बताया, “मैं और परवीन साथ में इटली गए थे, जब वह अपने करियर में आगे बढ़ रही थी, खासकर टेलीविजन सीरीज ‘संडोकन’ में उनका रोल लोगों को बेहद पसंद आ रहा था। वह वहां भी ठीक हालत में नहीं थी। वहीं, लंदन में रहते हुए मैंने देखा कि परवीन की हालत बिगड़ रही है। मैं देख सकता था कि उसकी हालत हर दिन खराब हो रही थी। मैंने उससे कहा कि तुम्हें इलाज कराना चाहिए। लेकिन वो इलाज के लिए नहीं मानी।