बॉलीवुड

बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली को बॉलीवुड में मिला बड़ा ब्रेक, शुरू कर दी है शूटिंग

निक्की तंबोली जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग के जलवे बिखरती हुई देखी जाएंगी। निक्की जल्द ही अपना बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।
2 min read
nikki.jpg

बिग बॉस 14 की पूर्व कंटेस्टेंट्स और सेकेंड रनर अप निक्की तंबोली अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय भी हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हालांकि इस बार उनके खबरों में आने की वजह उनकी तस्वीरें नहीं उनका नया प्रोजक्ट है। जिसकी वजह से वह काफी चर्चा में हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक निक्की तंबोली जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग के जलवे बिखरती हुई नज़र जाएंगी। 24 वर्षीय निक्की जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

पिछले सीजन के खत्म होने के बाद से, निक्की को कथित तौर पर बहुत सारी फिल्म और टीवी ऑफर मिलना शुरू हो गए थे। वह कई संगीत वीडियो के साथ-साथ ज़ी कॉमेडी शो और स्टंट-आधारित खतरों के खिलाड़ी 11 जैसे रियलिटी शो में देखी जा चुकी है।

आपको बता दें कि निक्की तंबोली को साउथ सिनेमा में पहचान 2019 में फ़िल्म 'कंचना 3' से मिली है। ये फिल्म वहां की सुपरहिट फिल्म हैं। साउथ की फिल्मों में निक्की का बड़ा नाम है। हाालंकि वह बॉलीवुड फिल्मों के लिए काफी दिनों से ट्राई कर रही थी जिसमें वो अब जल्द सफल होती नजर आएंगी। मीडिया सूत्रीन के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और निक्की हर शॉट में अपना बेस्ट दे रही हैं और अपने डेब्यू के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

इस फिल्म में निक्की एक ऐसे एक्टर के साथ नज़र आएंगी, जिसने कई फिल्मों में अपने किरदार से लोगों का दिल जीत लिया है। निक्की किस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं इस बारें में अभी तक कुछ नहीं पता चल पाया है।

आपको बता दें कि बिग बॅास 14 में निक्की को काफी पसंद किया गया था। शो को टीआरपी दिलाने की एक वजह निक्की तंबोली का मस्तीभरा अंदाज भी रहा है। बिग बॉस के घर में निक्की सिंगर जान कुमार सानू के साथ रिश्तों को लेकर सुर्खियों में रही थीं।

Published on:
25 Dec 2021 01:35 am
Also Read
View All
मंदाकिनी ने ‘राम तेरी गंगा मैली’ के सीन की बताई सच्चाई, बोलीं- ‘मैंने डीप नेक ब्लाउज पहना और बच्चे को चिपका लिया बस’

‘Vvaan’ के ‘छठी मैया’ गाने पर आया तमन्ना भाटिया के पंडित जी का रिएक्शन, डिटेल्स देख बोले, ‘सब फिल्म देखने जाएंगे’

छठी मैया पर फिल्माए गाने की शूटिंग में भावुक हो गई थीं तमन्ना भाटिया, ‘द वन’ के ट्रेलर लॉन्च में अब बताया कारण

Vvaan Trailer: ‘द वन’ का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस ने लगाया ब्लॉकबस्टर था ठप्पा, सिद्धार्थ-तमन्ना की कैमिस्ट्री की भी हुई तारीफ

“म्यूजिक का SRK हूं, पर गुस्सा सलमान-संजय दत्त जैसा”, क्रेडिट विवाद में परिवार घसीटने पर भड़के अमाल मलिक