1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाणी कपूर हुईं बोल्ड, Christmas Eve पूछ रहीं लोगों से ये सवाल

'बेल बॉटम एक्ट्रेस वाणी कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वाणी लाल रंग की जैकेट में कहर ढा रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 25 Dec 2021, 1:09 AM IST

vaanikapoor.jpg

बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर को कौन नहीं जानता हाल ही में वह चंडीगढ़ करे आशिकि में आयुषमान खुराना के साथ नजर आई थी। और इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया गया और फिल्म में वाणी के किरदार को खूब सराहा गया। वाणी कपूर सोशल मीडिया पर आए दिन अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर वाणी कपूर की काफी लंबी फैंन फॉलोइंग हैं। जो उनके पर पोस्ट पर भर भर कर प्यार जताती है।

क्रिसमस Eve हर कोई अपने क्रिसमस प्लान को साझा कर रहा हैं। तो वहीं कई सितारे सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे। ऐसे में वाणी कपूर कैसे पीछे रह सकती थी। अभिनेत्री ने हॉट अंदाज में कई तस्वीरें सोशल मीडिया शेयर की है जिसमें वह कहर ढाती नजर आ रही हैं। और अपनी फोटो के साथ वह लोगों से कुछ सवाल भी पूछ रही हैं।

वाणी कपूर ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउट से कुछ तस्वीरें शेय़र की है जिसमें वह बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री लाल रंग की जैकेट में कहर ढा रही हैं। अपनी इस जैकेट के साथ मैच करने के लिए एक्ट्रेस ने लेदर की काले रंग की पैंट पहनी है और काले रंग का ही ब्रालेट पहना है। एक्ट्रेस का ये लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरा करने के लिए लाइट मेकअप के साथ ओपन हेयर किया हुआ है। वाणी ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'मेरी क्रिसमस की तैयारी बेहतरीन चल रही है...और आपकी ? इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने और भी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह कभी केक बनाती तो कभी क्रिसमस ट्री को सजाती नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें- जब कपिल ने खुद को कहा गरीब आदमी, फिर शाहिद कपूर ने जो कहा वह सुनकर आपके उड़ जाएंगे होश

आपको बता दें वाणी कपूर ने साल 2013 में सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'शुद्ध देसी रोमांस' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया जिसमें फिक्रे', 'बेल बॉटम' और 'वॉर' शामिल हैं। वाणी जल्दी ही रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- जब 10 से 12 दिनों तक नहीं नहाए आमिर खान, फिर हुआ कुछ ऐसा