1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब कपिल ने खुद को कहा गरीब आदमी, फिर शाहिद कपूर ने जो कहा वह सुनकर आपके उड़ जाएंगे होश

शाहिद कपूर ने कहा अगर कपिल शर्मा गरीब आदमी हो गए ये देश दुनिया का सबसे अमीर देश हो जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 25 Dec 2021, 12:31 AM IST

shahid kapoor

सोनी टीवी के मशहूर कॉमेडी शो दा कपिल शर्मा शो लोगों की पहली पसंद है। फिल्मों के प्रमोशन के लिए कलाकार हर हफ्ते द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में आते हैं। जहां कपिल और उनकी टीम मिलकर कलाकारों के साथ ढेर सारी मस्ती करती हैं। इसी क्रम में सोनी टीवी ने इस शनिवार को आने वाले शो से जुड़े कुछ वीडियो साझा किए है।

जिसमें शो में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) अपनी फिल्म जर्सी (Jersey) के प्रमोशन के में नजर आएंगे। इस अपकमिंग शो का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। प्रोमो में कपिल शर्मा के पैसों को लेकर शाहिद कपूर ने कुछ ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

यह भी पढ़ें- जब 10 से 12 दिनों तक नहीं नहाए आमिर खान, फिर हुआ कुछ ऐसा

शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें कपिल शर्मा शाहिद और मृणाल के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में शाहिद और मृणाल के साथ पंकज कपूर भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। कपिल शाहिद से कहते हैं कि आपकी फिल्म जर्सी आ रही है इसकी टाइमिंग बड़ी कमाल की है भाई। जर्सी आ रही है 31 दिसंबर को उसके हिसाब से नाम भी बहुत सूटेबल है। अगर ये जून में आती तो इनको नाम बनियान रखना पड़ता। जिसके बाद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

इसके बाद मृणाल ठाकुर संग मस्ती करने के बाद कपिल शर्मा शाहिद से कहते हैं कि आप 40-50 दिन शूटिंग करते हैं। इस गरीब आदमी के हाथ में तो यही एक घंटा है बस। इस पर शाहिद तुरंत रिप्लाई देते हुए कहते हैं कि जिस दिन कपिल शर्मा गरीब आदमी हो गए तो ये देश दुनिया का सबसे अमीर देश हो जाएगा।’ शाहिद के इस जवाब पर सब हंसने लगते हैं। इसके अलावा कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा अपनी शानदार कॉमेडी से धमाल मचाते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- जानिए क्यों twinkle khanna का मजाक उड़ाते हैं उनके बेटे आरव