Nimrat Kaur: एक्ट्रेस निम्रत कौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वो लोगों को चुप रहने को कहती दिख रही हैं।
Nimrat Kaur Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर को ‘द लंचबॉक्स’, ‘एयरलिफ्ट’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने फिल्म ‘दसवीं’ में अभिषेक बच्चन के साथ काम किया था। इसकी भी दर्शकों ने खूब सराहना की थी।
उन्हीं का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। इस वीडियो में वो लोगों को चुप रहने को कहती दिख रही हैं।
दरअसल, निम्रत कौर कल गुरु नानक जयंती के मौके पर मुंबई के गुरुद्वारा साहिब पहुंची थीं। यहां एक्ट्रेस ने गुरुद्वारे में कड़ा प्रसाद चढ़ाया और बाहर आकर पैप्स को भी बांटा। मगर गुरुद्वारे के अंदर जाते समय पैप्स ने उन्हें घेर लिया।
लोग उनकी तस्वीरें लेने के लिए उन्हें रोकने लगे। उनका नाम पुकारने लगे। पैप्स निम्रत-निम्रत चिल्लाते हैं और ये निम्रत को सही नहीं लगता। वो तुरंत मीडिया वालों को उंगली दिखाते हुए चुप रहने के लिए कहती हैं। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। यहां देखिए वीडियो:
इस पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। इस पर एक शख्स ने लिखा पहले कोई भी पैप्स निम्रत कौर को फॉलो नहीं करता था। मगर जब से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच आई दरार में इसका नाम आया है तभी से लोग इसे फॉलो करने लगे।
दरअसल, अभिषेक बच्चन के साथ लिंकअप रूमर्स को लेकर इन दिनों निम्रत कौर सुर्खियों में बनीं हुई हैं। इस वजह से ही एक्ट्रेस को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। जबकि वो तो बस गुरुपर्व के मौके पर गुरुद्वारे माथा टेकने गई थीं।