बॉलीवुड

‘रामायण’ में AI के इस्तेमाल को लेकर डायरेक्टर नितेश तिवारी ने किया खुलासा, बताया कहां हुआ है इसका इस्तेमाल

Nitesh Tiwari On Ramayana Used AI: डायरेक्टर नितेश तिवारी ने फिल्म 'रामायण’ में AI के इस्तेमाल पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने उन लोगों को जवाब दिया है जो मेकर्स पर सवाल उठा रहे थे। नितेश तिवारी ने बताया कि फिल्म में कहां और कितना AI का यूज हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2026, 9:38 AM IST
Nitesh Tiwari Clarifies When Ramayana Used AI in LA world premiere says only used for Lip movement
नितेश तिवारी ने फिल्म रामायण में AI के इस्तेमाल पर बात की (Photo Source- Youtube/@sonypictures)

Nitesh Tiwari Clarifies Ramayana Used AI: निर्देशक नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की दो भागों में बनी मच अवेटेड फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड' (Ramayana: Rise of a Legend) इस दीवाली रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे दिग्गज सितारों से सजी इस फिल्म को मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। जहां एक तरफ लोग इसे पसंद कर रहे हैं वहीं, कई इसकी ट्रोलिंग भी कर रहे हैं। फिल्म को लेकर कुछ समय समय से कहा जा रहा था कि मेकर्स कि आधी से ज्यादा फिल्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल किया गया है। अब खुद निर्देशक नितेश तिवारी ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है कि फिल्म में AI का इस्तेमाल कितना और कहां हुआ है?

नितेश तिवारी ने किया रामायण में AI के इस्तेमाल को लेकर खुलासा

डायरेक्टर नितेश तिवारी लॉस एंजिल्स में फिल्म रामायण के वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान मीडिया से बात की। जहां उन्होंने सोशल मीडिया और फिल्म गलियारों में उस चर्चा पर खुलासा किया जिसमें कहा जा रहा था कि मेकर्स ने फिल्म को अलग-अलग भाषाओं में डब करने के लिए AI तकनीक का सहारा लिया गया है। इन तमाम आरोपों और चर्चाओं को दरकिनार करते हुए डायरेक्टर नितेश तिवारी ने साफ किया है कि फिल्म में AI का इस्तेमाल बेहद सीमित और केवल तकनीकी सुधार के लिए किया गया है।

लॉस एंजिल्स में बात करते हुए नितेश तिवारी ने कहा, "जहां तक AI की बात है, इसका इस्तेमाल सिर्फ लिप सिंक के लिए किया जा रहा है, ताकि हम फिल्म को दुनिया के सामने उनकी भाषा में दिखा सकें। सभी आवाजें आर्टिस्ट ने डब की हैं। AI का इस्तेमाल सिर्फ लिप मूवमेंट को सही करने के लिए किया गया है, ऑडियंस अपनी भाषा में इसका मजा ले सकें। डबिंग में कोई AI इस्तेमाल नहीं किया गया है, आवाजें सिर्फ असली आर्टिस्ट ही डब करते हैं।"

निर्देशक के इस बयान के बाद उन तमाम अफवाहों पर पूरी तरह रोक लग गई है, जिनमें यह दावा किया जा रहा था कि फिल्म के प्रदर्शन, डबिंग या विजुअल इफेक्ट्स में बड़े पैमाने पर AI का इस्तेमाल किया गया है।

बॉक्स ऑफिस पर शानदार: विदेशों में 2.58 मिलियन डॉलर के पार पहुंची एडवांस बुकिंग

अपनी भव्यता और स्टार कास्ट के दम पर 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनानी शुरू कर दी है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पांच प्रमुख देशों में ओवरसीज एडवांस बुकिंग के जरिए 2.58 मिलियन अमेरिकी डॉलर (USD) से ज्यादा की कमाई कर ली है। 28 अक्टूबर तक के आंकड़ों के अनुसार, नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफिस 1.91 मिलियन डॉलर की एडवांस सेल्स के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सबसे आगे चल रहा है।

केवल विदेशों में ही नहीं, बल्कि घरेलू बॉक्स ऑफिस यानी भारत पर भी फिल्म की जबरदस्त बुकिंग देखने को मिल रही है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन के लिए ग्रॉस एडवांस बुकिंग में 14.06 करोड़ रुपये दर्ज किए हैं, जबकि ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर इसका नेट कलेक्शन 12.54 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। 5 नवंबर को होने वाली इस ग्लोबल रिलीज को लेकर फैंस में गजब का उत्साह देखा जा रहा है।

Updated on:
28 Oct 2026, 9:38 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘बॉलीवुड के माहौल ने बनाया दबाव’, ‘इंडियन आइडल’ के रनर अप रहे अमित सना ने फिर साधा निशाना, बोले- कई गाने गाना ही नहीं चाहता था

रावण के 10 सर वाला गोल्ड ब्रोच पहने नजर आए यश, रायामण के इवेंट के वायरल वीडियो ने खींचा लोगों का ध्यान

महाभारत में ‘कृष्ण’ बने नीतीश भारद्वाज ने साई पल्लवी के सीता के किरदार पर किया पोस्ट, जताई एक बड़ी उम्मीद

संजय दत्त को अपनी डेब्यू फिल्म ‘युद्ध’ से हटाने पर बोले फिल्ममेकर राजीव राय, बताया- टूट गई थी पुरानी दोस्ती

‘लोग तुम्हें गलत नजरों से देखेंगे’, पिता की इस बात से बदल गई गोविंदा की मां की जिंदगी, एक्टिंग छोड़ बनीं थीं साध्वी