बॉलीवुड

‘रामायण’ में भगवान विष्णु के किरदार को लेकर सस्पेंस हुआ खत्म! प्रणेश सुवरी का वीडियो हुआ वायरल

Lord Vishnu role in Ramayana: 'रामायण: पार्ट 1' में भगवान विष्णु का एक छोटा सा सीन दिखाया गया है। जिसे देख लोग पहचान नहीं पाए कि वो किस अभिनेता ने निभाया है। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रणेश सुवरी का नाम सामने आया है।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 11:39 AM IST
nitish tiwari Ramayana Lord Vishnu role play pranesh Suvvari who is he all details

Pranesh Suvvari role play Lord Vishnu role in Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी मेगा-बजट फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' इन दिनों सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। 5 नवंबर को रिलीज होने के बाद से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, दर्शकों के मन में एक बड़ा सवाल लगातार घूम रहा था कि आखिर इस भव्य महाकाव्य में भगवान विष्णु की भूमिका कौन निभा रहा है? सोशल मीडिया पर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि शायद यह किरदार सौरभ राज जैन निभा रहे हैं या फिर खुद रणबीर कपूर पर्दे पर इस रूप में नजर आए हैं। लेकिन अब इस रहस्य से पर्दा उठ चुका है और उस कलाकार की पहचान सामने आ गई है जिन्होंने इस दिव्य भूमिका को जीवंत किया है।

रेडिट और इंस्टाग्राम से वायरल हुआ भगवान विष्णु का राज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट (Reddit) पर एक पोस्ट वायरल हुई, जो देखते ही देखते इंस्टाग्राम पर आग की तरह फैल गई। एक फेमस इंस्टाग्राम पेज ने दावा किया कि प्रणेश सुवरी (Pranesh Suvari) ही वह आर्टिस्ट हैं जिन्होंने 'रामायण' में भगवान विष्णु के सीन के लिए मोशन कैप्चर (Motion Capture) किया था। इस खुलासे के बाद जब लोगों का ध्यान इस तरफ गया, तो प्रणेश ने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस पोस्ट को रीपोस्ट किया और दिल तथा हाथ जोड़ने वाले इमोजी के जरिए अपनी खुशी जाहिर की।

खास बात यह है कि प्रणेश ने इस महाकाव्य फिल्म में केवल मोशन कैप्चर ही नहीं किया, बल्कि उन्होंने फिल्म के लिए बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर और विजुअल आर्टिस्ट भी काम किया हैं। इंटरनेट पर उनके आईएमडीबी (IMDb) पेज पर भी उन्हें भगवान विष्णु के रोल के लिए क्रेडिट दिया गया है, जिसके बाद से फैंस उनके बारे में जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं।

नितेश तिवारी से सीखी जिंदगी की बड़ी सीख

प्रणेश सुवरी कोई नए चेहरे नहीं हैं, बल्कि उनका VFX और सिनेमाई दुनिया में एक शानदार अनुभव रहा है। 'रामायण' का हिस्सा बनने से पहले प्रणेश ने जॉर्ज मिलर की चर्चित हॉलीवुड फिल्म 'फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा' (जिसमें क्रिस हेम्सवर्थ और अन्या टेलर-जॉय ने अभिनय किया था) के विजुअल इफेक्ट्स पर काम किया था। इसके अलावा, उन्होंने एप्पल टीवी+ (AppleTV+) की प्रशंसित सीरीज 'मास्टर्स ऑफ़ द एयर' के लिए भी वीएफएक्स का काम संभाला है।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'रामायण' के BTS फोटो और वीडियो शेयर करते हुए प्रणेश ने डायरेक्टर नितेश तिवारी के साथ काम करने के अपने अनुभव को बेहद खास बताया। उन्होंने बताया कि नितेश जी से उन्हें जीवन का एक बहुत बड़ा पाठ सीखने को मिला कि जिंदगी हमेशा बड़े सपनों या अवॉर्ड्स के पीछे भागने का नाम नहीं है, बल्कि हर पल में जीने और सार्थक काम करने में असली सुकून है। उन्होंने 'रामायण' जैसी ऐतिहासिक फिल्म में मोशन कैप्चर परफॉर्म करने का मौका देने के लिए निर्देशक का आभार जताया और कहा कि इस प्रोजेक्ट ने उन्हें एक फिल्ममेकर से बढ़कर एक बेहतर इंसान बनाया है।


Updated on:
15 Nov 2026, 11:39 AM IST
Published on: