बॉलीवुड

ऑटो ना मिलने पर नोरा ने बीच रोड पर किया कमरिया डांस, अब दे रहीं कमरिया चैलेंज

डायरेक्टर अमर कौशिक की फिल्म 'स्त्री' सिनेमाघारों में 31 अगस्त को रिलीज होने वाली है। 'कमरिया...' सॉन्ग फिल्म 'स्त्री' का ही गाना है।

2 min read
Aug 28, 2018
Nora Fatehi
Nora Fatehi

इन दिनों हर जगह किसी भी गाने पर डांस का चैलेंज तेजी से ट्रेंड कर रहा है। पहले तो कीकी चैलेंज दिया जा रहा था, जिसकी शुरुआत विदेशों से हुई थी और अब ये चैंलेज बॉलीवुड के गानों पर भी शुरू हो चुका है। कीकी चैलेंज में लोग चलती कार से उतरकर डांस स्टेप करने लगते थे। इन दिनों नोरा 'कमरिया...' गाने को लेकर काफी चर्चा में है। इस गाने पर वह बीच रोड पर डांस करने लगती हैं, जो कि खूब वायरल हो रहा है। इन सभी वीडियोज को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है।

नोरा ने किया बीच रोड पर डांस

नोरा ने 'स्त्री' मूवी के आइटम सॉन्ग 'कमरिया...' पर बीच रोड पर डांस किया, जो कि यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा पहले तो ऑटो का इंतजार करती हुई दिख रही हैं फिर अचानक 'कमरिया...' धुन सुनते ही डांस स्टेप्स करने लगती हैं। इस वीडियो के आखिरी में नोरा यह कहती हैं कि जहां भी हो 'कमरिया हिलाओ और रिकॉर्ड करो।' इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया है कि #kamariyahiladechallenge. इसके अलावा यूट्यूब पर ऐसे कई वीडियो हैं जिसमें लड़कियां घर की छत के ऊपर 'कमरिया' गाने पर कमरिया स्टेप करती हुई नजर आ रही हैं।

फिल्म 'स्त्री' का है गाना

डायरेक्टर अमर कौशिक की फिल्म 'स्त्री' सिनेमाघारों में 31 अगस्त को रिलीज होने वाली है। 'कमरिया...' सॉन्ग फिल्म 'स्त्री' का ही गाना है। इसमें नोरा ने अपने डांस का जलवा बिखेरा है। बता दें कि इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव लीड रोल अदा कर रहे हैं।

Published on:
28 Aug 2018 12:31 pm