फिल्म 'पलटन' की कहानी सिक्किम सीमा के साथ 1967 के नाथूला मिलिट्री के संघर्षो पर आधारित है। इसमें चीनी घुसपैठ को रोकने के लिए एक तीव्र लड़ाई से सामना करनेवाली भारतीय सेनाओं की कहानी को दिखाया गयाArjun Rampal है। बता दें कि इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, हर्षवर्धन राणे, सिद्धांत कपूर, ईशा गुप्ता, दीपिका कक्कड़, सोनल चौहान और लव सिन्हा अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाते नजर आयेंगे। फिल्म 7 सितंबर 2018 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।