11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WWE के स्टार खली कर चुके हैं बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम, एक पंच में ही ले ली थी रेसलर की जान

उन्होंने कभी हार नहीं मानने वाले रेसलर अंडरटेकर को भी धूल चटाई हुई है। वह रेसलिंग में आने से पहले पंजाब पुलिस में काम करते थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 27 Aug 2018, 1:47 PM IST

Khali

Khali

जी हां हम बात कर रहे हैं WWE की दुनिया के स्टार द ग्रेट खली की। खली का असली नाम दलीप सिंह राणा है। वह आज अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 27 अगस्त 1972 को हिमाचल प्रदेश के धिरैना में हुआ था। उन्होंने साल 2001 में रेसलिंग के दौरान ब्रायन ओंग नाम के एक रेसलर को इतनी जोर से मार दिया था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद प्रमोशनल कंपनी ने ब्रायन के परिवार को 1.3 मिलियन डॉलर का मुआवजा दिया था। बहरहाल, खली बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।







इन फिल्मों में कर चुके हैं काम

द ग्रेट खली WWE में नाम कमाने के बाद बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपना योगदान दे चुके हैं। उन्होंने सबसे पहले बॉलीवुड की फिल्म 'कुश्ती' की थी। इसमें उनके साथ राजपाल यादव, ओम पूरी जैसे बड़े अभिनेता ने काम किया था। इस फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प थी क्योंकि राजपाल यादव एक लड़की से प्यार करते थे और अपनी मोहब्बत को पाने के लिए उन्हें खली से मुकाबला करना था। फिल्म के अंत में राजपाल यादव और खली का मैच दिखाया गया था। इसके अलावा खली ने बॉलीवुड में फिल्म 'रामा द सर्वाइवर' में भी काम किया है साथ ही वह हॉलीवुड की कई फिल्मों 'द लॉन्गेस्ट यार्ड', 'गेट स्मार्ट' , 'मैकग्रबर' में देखे जा चुके हैं। वहीं वह भारत के रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी नजर आए थे।

Love Sonia Trailer: भारत में रोज 270 महिलाएं और लड़कियां होती हैं गायब, जानिए क्या है सच्चाई







इस रेसलर को दे चुके हैं मात

खली कभी हार नहीं मानने वाले रेसलर अंडरटेकर को भी धूल चटा चुके हैं। बता दें कि वह रेसलिंग में आने से पहले पंजाब पुलिस में काम करते थे। उन्होंने साल 2006 में इंटरनेशनल रेसलिंग की दुनिया में कदम रखा था। साल 2008 में 7 फुट 3 इंच लंबे खली पूरी दुनिया में मशहूर हो गए थे।

Rafta Rafta Medley Song: रेखा का दिखा फंकी लुक, धर्मेंद्र संग जमाई जोड़ी, कहा इश्क वालों से ना पूछो...