10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Love Sonia Trailer: भारत में रोज 270 महिलाएं और लड़कियां होती हैं गायब, जानिए क्या है सच्चाई

इस मूवी में फिल्म स्लमडाॅग मिलेनियम एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो लीड रोल अदा कर रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 26 Aug 2018, 1:49 PM IST

Love Sonia

Love Sonia

रोजना आप महिलाएं और लड़कियां के गायब होने की घटनाओं से रुबरु होते हैं। पुलिस मानव तस्करी और सेक्स रैकेट्स जैसे अपराधों का पर्दाफाश भी करती है, जिसकी खबर आपको रोजाना सुनने को मिल ही जाती है। ऐसे में समाज के इस सच को दिखाने फिल्म 'लव सोनिया' आ रही है। हाल ही में इसका ट्रेलर यूट्यूब पर जारी किया गया है। इसमें इन घटनाओं से आपको रूबरू कराने की कोशिश की गई है जिसकी झलक ट्रेलर में भी दिखाई गई है।

विराट कोहली ने शेयर की तस्वीर, 'सुई धागा' एक्ट्रेस अनुष्का का जमकर बना मजाक, बनें मेमस







कुछ ऐसा है ट्रेलर

फिल्म 'लव सोनिया' के ट्रेलर में दो गांव की लड़कियों की कहानी दिख रही है। ये दो लड़कियों का किरदार मृणाल 'सोनिया' और फ्रीडा पिंटो 'रश्मि' का किरदार अदा कर रही हैं। जो पहले एक-दूसरे से लड़ती तो हैं पर एक-दूजे के बिना नहीं रह सकते हैं। इन दोनों ही लड़कियों की तस्करी हो जाती है और ये ऐसे दलदल में जा फंसती हैं। जहां से किसी का वापस आना बेहद मुश्किल नहीं बल्कि नामुमकिन है। ट्रेलर के अंत में ये देखने को मिल रहा है कि एक बहन दूसरी बहन को उस दलदल से निकालने के लोगों से लड़ने की कसम खाती है।

सनी देओल के ऑनस्क्रिन बेटे 'जीते' की फिल्म Genius हुई नाकामयाब, बाजी मार गई 'हैप्पी फिर भाग जाएगी'

ट्रेलर में ऐसे हैं फैक्ट्स

फिल्म 'लव सोनिया' के ट्रेलर में ऐसे फैक्ट्स दिखाए गए हैं, जिसे देख आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इसमें यह बताया गया है कि भारत में रोज 270 महिलाएं और लड़कियां गायब होती हैं। इस मूवी में फिल्म स्लमडाॅग मिलेनियम एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो लीड रोल अदा कर रही हैं। इनके अलावा मनोज वाजपेयी, मृणाल ठाकुर, अनुपम खेर, आदिल हुसैन और राजकुमार राव मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

Raksha Bandhan Spl: बॉलीवुड के इन गानों को सुनकर रक्षाबंधन को बनाई खास