विराट कोहली के फोटो शेयर करने के बाद ट्रोलर्स ने इस तस्वीर को भी नहीं छोड़ा। अनुष्का की अपकमिंग मूवी की कुछ तस्वीरों का उपयोग करके मेमस बनाया गया है। विराट कोहली ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनके साथ डॉग दिख रहा लेकिन दूसरी तस्वीर में डॉग की जगह ट्रोलर्स ने अनुष्का की तस्वीर लगा दी है। इन तस्वीरों में अनुष्का की रोते और हंसती हुई फोटोज का प्रयोग किया गया है। उनकी ऐसी कई तस्वीरें हैं, जिसे ट्रोलर्स ने थोड़ा मजेदार बना दिया है।