27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘सुई धागा’ के लिए अनुष्का ने ली 2 महीने की एम्ब्रॉयडरी कोचिंग!

फिल्म में अनुष्का का किरदार कढ़ाई प्रतिभा के जरिए आत्मनिर्भर बन जाता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 23 Aug 2018, 9:09 PM IST

Anushka sharma

Anushka sharma

ममता उर्फ अनुष्का शर्मा वाईआरएफ की आगामी फिल्म 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' में एक एम्ब्रोइडर की भूमिका निभा रही हैं। अनुष्का एक परफेक्शनिस्ट के तौर पर जानी जाती है। इसलिए इस भूमिका को पूर्णता देने के लिए अनुष्का ने हर संभव मेहनत की। फिल्म में अनुष्का का किरदार कढ़ाई प्रतिभा के जरिए आत्मनिर्भर बन जाता है और अपने पति मौजी के साथ अपने समुदाय में अपना खुद का नाम बनाता है। मौजी एक दर्जी है। बेरोजगारी से निकलते हुए, दोनों अपने कौशल का बेहतर उपयोग कर सफलता की नई कहानियां गढते है।

नई यात्रा और अनुभव के लिए तैयार:
अनुषका ने कहा,'मैं हमेशा फिल्मों में चुनौती, नई यात्रा और अनुभव के लिए तैयार रहती हूं। मुझे पता था कि मुझे अपनी भूमिका कैसे जीवंत बनानी है सुई धागा की कला के साथ आत्मविश्वास से स्क्रीन पर आना है। मुझे एक प्रामाणिक एम्ब्रोइडर की तरह दिखने के लिए काफी समय देना पडा और मेहनत करनी पडी। मैं इस कौशल को सीखने के लिए वास्तव में उत्साहित थी। मैं इस तैयारी में डूब गई थी और मैंने इसका पूरी तरह से आनंद लिया।'

अनुष्का ने ली 2 महीने की ट्रेनिंग:
निर्माता मनीष शर्मा कहते हैं, 'अनुष्का जब स्क्रीन पर अपना रोल निभाती है तो खुद वह कैरेक्टर बन जाती है. यह उनकी अनूठी और दुर्लभ प्रतिभा है. वह सुई-धागा आर्ट जानती थी, क्योंकि उन्होंने अपने स्कूल में इस पर थोड़ा सा काम किया था. लेकिन, उन्होंने इसका पूरी तरह अभ्यास किया। अनुष्का एक परफेक्शनिस्ट (पूर्णतावादी) है और उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि शूटिंग से पहले 2 महीने तक एम्ब्रॉयडरी की ट्रेनिंग ली जाए। यहां तक कि वह सेट पर भी कढ़ाई का काम करती थी, ताकि इस स्कील का अभ्यास कर सके। मुझे लगता है कि एक समय के बाद, उन्होंने सेट पर फन के लिए भी यह काम किया।'

पहली बार वरुण—अनुष्का साथ:
'सुई-धागा' से अपने ब्लॉकबस्टर 'दम लगा के हइशा' के बाद मनीष शर्मा और शरत कटारिया, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्माता-निर्देशक की जोडी फिर से एक साथ आ रही है। यह फिल्म उस उद्यमी भावना को सलाम है, जो भारत के हमारे स्थानीय कारीगरों व युवाओं के पास है। यह फिल्म आत्मनिर्भरता के जरिए प्यार और सम्मान खोजने को ले कर है। फिल्म में वरुण और अनुष्का शर्मा की जोडी है। अनुष्का फिल्म में एक एम्ब्रोइडर की रोल में है. दोनों शानदार अभिनेता, वरुण और अनुष्का की जोडी पहली बार स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। यह निश्चित रूप से 2018 की बहुप्रतीक्षित फिल्म है। यशराज फिल्म्स की 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' इस साल गान्धी जयंती के ठीक पहले, 28 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग