Nora Fatehi Dating Rumors: हाल ही में सोशल मीडिया पर नोरा फतेही के एक विवादित मुद्दे ने काफी ध्यान आकर्षित किया है, जिसमें उनकी डेटिंग की खबरें सामने आई हैं।
Nora Fatehi Dating Rumors: बॉलीवुड की 'डांसिंग क्वीन' नोरा फतेही अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी प्राइवेट लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। बता दें, पिछले कुछ दिनों से गॉसिप गलियारों में खबर है कि नोरा का दिल एक इंटरनेशनल फुटबॉल स्टार पर आ गया है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि मोरक्को के सीनियर फुटबॉलर अशरफ हकीमी (Achraf Hakimi)हैं, लेकिन अभी तक दोनों में किसी का भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।
दरअसल, इन अफवाहों को हवा तब मिली जब नोरा फतेही हाल ही में 'अफ्रीकी कप ऑफ नेशंस' का मैच देखने के लिए खास तौर पर मोरक्को पहुंचीं। नोरा की मौजूदगी और हकीमी के प्रति उनकी दीवानगी ने फैंस को ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि दोनों के बीच दोस्ती से कहीं बढ़कर कुछ है। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इनके इश्क की सुर्खियां जोरों पर हैं।
बता दें, 27 वर्षीय अशरफ हकीमी दुनिया के जबरदस्त फुटबॉलरों में गिने जाते हैं। वे फिलहाल फ्रांस के फेमस क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) और मोरक्को की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हैं। साथ ही, हकीमी उस टीम का हिस्सा रहे हैं जिसने पिछले साल चैंपियंस लीग का खिताब और फ्रेंच लीग का टाइटल जीता था। मोरक्को की टीम के कप्तान हकीमी इससे पहले रियल मैड्रिड, बोरुसिया डॉर्टमुंड और इंटर मिलान जैसे दुनिया के सबसे बड़े क्लबों के लिए भी अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं।
फुटबॉलर अशरफ हकीमी का प्राइवेट लाइफ काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। साल 2020 में उन्होंने स्पेनिश एक्ट्रेस हिबा अबूक से शादी की थी, जिनसे उनके 2 बच्चे हैं और शादी के 3 साल बाद 2023 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के दौरान ये खबर भी उड़ी थी कि हिबा ने हकीमी की आधी संपत्ति की मांग की है, लेकिन बाद में ये खबर सिर्फ एक अफवाह साबित हुई। तलाक के अलावा, हकीमी पर साल 2023 में पेरिस में एक यौन उत्पीड़न (रेप) का आरोप भी लगा था, जिसमें हकीमी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे 'ब्लैकमेल' और 'वसूली' की साजिश बताया था। फिलहाल मामले की कानूनी जांच जारी है।
मजेदार बात ये है कि नोरा फतेही और अशरफ हकीमी की उम्र में 6 साल का अंतर है। नोरा जहां अपनी खूबसूरती और डांस से बॉलीवुड पर राज कर रही हैं, तो वहीं हकीमी फुटबॉल की दुनिया के चमकते सितारे हैं। अब फैंस को इंतजार है कि ये इंटरनेशनल जोड़ी अपने रिश्ते को ऑफिशियल तौर पर कब कबूल करती है।