बॉलीवुड

Nora Fatehi की सुपर स्टाइलिस्ट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने शेयर की गाउन में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर हो रही हैं वायरल
less than 1 minute read
nora_fatehi_pictures.jpg
Nora Fatehi Pictures

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ को फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। नोरा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में उन्होंने अपने 20 मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने पर खुशी मनाई थी। ऐसे में नोरा की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद करते हैं। अब उनकी कुछ बहुत ही स्टाइलिश तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

नोरा ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। तस्वीरों में नोरा लाइट पिंक और गोल्डन कलर के गाउन में नजर आ रही हैं। उनका ये गाउन बहुत ही खूबसूरत और स्टाइलिश दिखाई दे रहा है। वहीं, सिंपल मेकअप के साथ नोरा काफी हॉट लग रही हैं। नोरा की इन तस्वीरों पर अब तक 14 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

इससे पहले भी नोरा ने व्हाइट गाउन में अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। व्हाइट कलर के ट्रांसपेरेंट गाउन में नोरा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

बता दें कि नोरा फतेही फिल्मों में आइटम सॉन्ग को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती हैं। दिलबर गाने से नोरा दुनियाभर में पॉपुलर हो गई थीं। उसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट गानों में डांस किया। साथ ही, नोरा को फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D में भी देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और श्रद्धा कपूर लीड रोल में थीं।

Published on:
16 Jan 2021 09:51 pm