नोरा फतेही की आए दिन बोल्ड तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। उनके ग्लैमरस अंदाज को काफी पसंद किया जाता है। लेकिन इस बार नोरा ने बोल्ड लुक छोड़कर सिंपल लुक अपनाया है।
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं। कनाडा से भारत में अपना करियर बनाने आईं नोरा आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। अपने दम पर उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है। अपने डांस से उन्होंने लाखों करोड़ों का दिल जीता है। आज उनके नाम कई सुपरहिट आइटम सॉन्ग हैं। उनकी सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। नोरा को इंस्टाग्राम पर करीब 30 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
नोरा फतेही की आए दिन बोल्ड तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। उनके ग्लैमरस अंदाज को काफी पसंद किया जाता है। लेकिन इस बार नोरा ने बोल्ड लुक छोड़कर सिंपल लुक अपनाया है। इसकी तस्वीरें नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं।
नोरा ने दो तस्वीरें शेर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने पेस्टल कलर का अनारकली सूट पहना है। जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक के साथ उन्होंने न्यूड मेकअप किया हुआ है। नोरा का ये आउटफिट इंडियन फेमस फैशन डिज़ाइनर अंजुल भंडारी के कलेक्शन से लिया गया है।
तस्वीरों को शेयर करते हुए नोरा ने कैप्शन में लिखा, "कभी बहुत कुछ नहीं था, मुझे बस इतना ही चाहिए ...।" नोरा की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। उनके पोस्ट पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।