4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सनी लियोनी ने अपने घर के स्विमिंग पूल से शेयर की फोटो, बिकिनी में आईं नजर

हाल ही में सनी ने मुंबई में नया घर खरीदा है। अब सनी ने अपने घर की छत से एक तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो को सनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 12 Oct 2021, 3:44 PM IST

sunny_leone_.jpg

sunny leone

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। उनकी खूबसूरती के लाखों करोड़ों लोग दीवाने हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 47 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी फोटोज़ को फैंस काफी पसंद करते हैं। अब सनी ने अपनी बिकिनी फोटो शेयर कर तहलका मचा दिया है।

दरअसल, हाल ही में सनी ने मुंबई में नया घर खरीदा है। अब सनी ने अपने घर की छत से एक तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो को सनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि सनी के घर की छत पर शानदार स्विमिंग पूल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: सनी लियोनी के हुस्न के हैं लाखों दीवाने, देखें उनकी बेहद बोल्ड एंड ग्लैमरस तस्वीरें

तस्वीर में सनी स्विमिंग पूल के बीचों-बीच खड़े होकर पोज़ दे रही हैं। उन्होंने बिकिनी पहनी हुई है, जिसमें वह हमेशा की तरह हॉट लग रही हैं। वह अपने दोनों हाथों को खोलकर पोज दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा, ‘और मुंबई में अच्छे मौसम की शुरुआत। घर में स्वर्ग का एक टुकड़ा पाकर खुद को धन्य मानती हूं।‘ सनी की इस फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस पर अबतक ७ लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 47 की उम्र में मलाइका अरोड़ा दुल्हन की तरह हुईं तैयार, डीप नेक ब्लाउज में ढाया कहर

बता दें कि सनी लियोनी का नया घर मुंबई के अंधेरी वेस्ट के अटलांटिस बिल्डिंग में 12वीं मंजिल पर स्थित है।अंधेरी वेस्ट के अटलांटिस बिल्डिंग में 12वीं मंजिल पर स्थित है। खबरों के मुताबिक, उनके इस घर की कीमत 16 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वह इस साल जुलाई में अपने नए घर में शिफ्ट हुई हैं।