4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

47 की उम्र में मलाइका अरोड़ा दुल्हन की तरह हुईं तैयार, डीप नेक ब्लाउज में ढाया कहर

मलाइका ने अपने ब्राइडल फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। लाल रंग के जोड़े में मलाइका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। फैंस उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 12 Oct 2021, 2:28 PM IST

malaika.jpg

Malaika Arora

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का नाम बोल्ड एंड ग्लैमरस एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार होता है। अपने काम से ज्यादा वह अपनी हॉटनेस के लिए जानी जाती हैं। उनकी उम्र 47 साल है लेकिन उनकी फिटनेस को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में उनकी तस्वीरों को काफी पसंद किया जाता है। अब मलाइका ने दुल्हन के जोड़े में अपना फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने ब्राइडल फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। लाल रंग के जोड़े में मलाइका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। फैंस उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मलाइका ने रेड एंड गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने गोल्डन कलर की मैचिंग जूलरी पहनी हुई है। मलाइका के लहंगे के ब्लाउज का नेक डीप है, जिसमें उनका लुक काफी बोल्ड लग रहा है। एक्ट्रेस ने एक साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।

मलाइका की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। उनकी तस्वीरों पर फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं। कई लोग कमेंट कर मलाइका को बेहद खूबसूरत बता रहे हैं। मलाइका की तस्वीरों पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं। ब्राइडल लुक में मलाइका ने लैक्मे फैशन वीक में डिजाइनर मल्लिका भट्ट के लिए वॉक किया है।

बता दें कि मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। पिछले काफी वक्त से वह एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। पहले तो दोनों मीडिया से अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश करते थे लेकिन अब खुलेआम अपने प्यार का इजहार करते हैं। कई बार दोनों की शादी की भी अफवाहें उड़ चुकी हैं। लेकिन दोनों अभी तक शादी की खबरों से इंकार करते आए हैं। हालांकि, फैंस दोनों को जल्द से जल्द शादी करते देखना चाहते हैं।