खबरों की मानें तो, उस वक्त अजय और कंगना का रोमांस जोरों पर था। दोनों फिल्म की शूटिंग के लिए सेट पर साथ आते थे और साथ जाते भी थे। इतना ही नहीं, अजय देवगन, कंगना को अपनी फिल्मों में लीड एक्ट्रेस के तौर पर निर्माता-निर्देशकों पर दबाव डालने लगे। कहा जाता है कि अजय देवगन ने ‘रास्कल’ और ‘तेज़’ जैसी फ़िल्में कंगना को दिलवाने में मदद की थी। इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें बॉलीवुड गलियारों में फैलने लगी थीं।