बॉलीवुड

अजय को गाड़ियों तो विद्या को साड़ियों का शौक, जानिए शाहरुख-सलमान सहित इन स्टार्स के शौक

बॉलीवुड स्टार्स के अलग-अलग शौक हैं या यूं कहें कि कुछ चीजों को लेकर वे बेहद क्रेजी हैं। मसलन शाहरुख खान को वीडियो गेम्स का बहुत शौक है। ऐसे ही जॉन अब्राहम को सुपर बाइक्स तो सलमान खान को परफ्यूम और हर्बल साबुन का। आइए जानते हैं किन स्टार्स को है किस जीज का क्रेज—
3 min read
• •
Updated: 30 Jul 2021, 2:25 PM IST
obsessions_of_stars.png

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स के पर्सनल लाइफ, उनके रहन-सहन और कपड़ों के बारे में कौन नहीं जानना चाहता है। फैंस में अपने चहेते स्टार्स के शौक जानने का भी क्रेज है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपक फेवरिट बॉलीवुड स्टार्स को किन चीजों को शौक है या यूं कहें कि किन चीजों को लेकर वे क्रेजी हैं। आइए जानते हैं—


अजय देवगन

अभिनेता अजय देवगन का शौक थोड़ा महंगा है। एक्टर को लग्जरी कारों का शौक है। उनके पास करीब 6 लग्जरी कारें हैं। इसमें एक रोल्स-रॉयस कलिनन भी है।

शाहरुख खान

रोमांटिक रोल्स में दर्शकों का दिल जीतने वाले एक्टर शाहरुख खान को वीडियो गेम्स का बहुत शौक है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके बंगले में एक पूरा फ्लोर वीडियो गेम्स के नाम किया हुआ है। यहां तक कि वे कई बार मूवी सेट पर भी वीडियो गेम्स साथ ले जाते हैं।

सलमान खान

बॉलीवुड के 'दबंग खान' सलमान खान को परफ्यूम और हर्बल साबुन का शौक है। वह इन चीजों को कलेक्ट भी करते रहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास हैंडमेड और डिजाइनर साबुन का बड़ा कलेक्शन है। जहां भी वे जाते हैं, इस कलेक्शन को अपने साथ रखते हैं।

प्रियंका चोपड़ा जोनस

प्रियंका चोपड़ा जोनस अब केवल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड की भी स्टार हैं। करीना की तरह उनको भी जूतों का बहुत शौक है। एक्ट्रेस के पास 80 से ज्यादा जूतों के जोड़ों का कलेक्शन है।

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान को नित नए फैशन और ट्रेंडी शूज में देखना आम बात है। कहा जाता है कि करीना को जूते खरीदने का बहुत शौक है। उनके पास अलग-अलग ब्रांड के 100 से ज्यादा जूतों के जोड़े हैं।


विद्या बालन

एक्ट्रेस विद्या बालन को अक्सर साड़ी में देखा जाता है। यहां तक कि एक्ट्रेस अपने मूवी प्रमोशन में भी अलग—अलग तरह की साड़ियों में नजर आती हैं। एक्ट्रेस को हैंडक्राफ्ट साड़ियों का शौक है। बताया जाता है कि उनके पास 800 से ज्यादा साड़ियां हैं।

बिपाशा बसु

एक्ट्रेस बिपाशा बसु को हाथ घड़ियों का शौक है। उनके घड़ियों के कलेक्शन में डिजाइनर घड़ियों का अंबार है।

जॉन अब्राहम

अभिनेता जॉन अब्राहम को सुपर बाइक्स का शौक है। बताया जाता है कि उनके पास 14 सुपर बाइक्स हैं। वे कई बार अपनी सुपर बाइक्स पर मुंबई की सड़कों पर सवारी करते नजर आते हैं।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह को डियोडरेंट, सेनेटाइजर्स का बहुत क्रेज है। उनकी एक्ट्रेस पत्नी दीपिका पादुकोण ने भी एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था। बताया जाता है कि रणवीर हर शॉट के पहले और बाद में आधी से ज्यादा बोतल डियो और सेनेटाइजर यूज करते हैं।

शाहिद कपूर

अभिनेता शाहिद कपूर को सफेद रंग के स्नीकर्स का शौक है। उनके पास सफेद रंग स्नीकर्स रखने के लिए अलग से रैक है।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन