कार्तिक आर्यन— लेम्बोर्गिनी युरूस
एक्टर कार्तिक आर्यन का सितारा पिछले कुछ समय से बुलंदी पर है। एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में साइन करने वाले कार्तिक ने हाल ही लेम्बोर्गिनी ब्रांड की कार खरीदी है। लेम्बोर्गिनी युरूस नाम की इस कार की एक्स-शोरूम कीमत देश में 3.15 करोड़ रुपए है। यही कार मॉडल रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह, आदर पूनावाला और मुकेश अंबानी जैसे पॉपुलर लोगों के पास पहले से है।