नई दिल्ली। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चान ( Amitabh Bachchan ) कोरोना वायरस महामारी को मौत देकर हॉस्पिटल से अपने घर लौट चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इसी बीच उन्होंने एक बार फिर एक लग्जरी कार खरीदी है। जानकारी के मुताबिक, कारों के शौकीन 'महानायक' अमिताभ बच्चन ने S Class मर्सिडीज बेंज खरीदी है। बताया जा रहा है कि बाजार में इस कार की कीमत एक करोड़ 38 लाख रुपए है। सोमवार को ही यह कार भारत में लॉन्च हुई है। अपनी कार को लेकर बिग बी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। क्योंकि, उनके पास लग्जरी कारों का कलेक्शन है। सीनियर बच्चन के पास रॉल्स रॉयल से लेकर मिनी कूपर तक का कलेक्शन है। आइए, तस्वीरों में आपको दिखाते हैं अभिताभ बच्चन की धांसू कारें...