बॉलीवुड

अर्जुन रामपाल के बर्थडे पर फॉर्नर गर्लफ्रेंड ने लिखा नोट, ‘अनसीन’ फोटो किया शेयर

Arjun Rampal Girlfriend Latest Post: अर्जुन रामपाल आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस खास मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है।

2 min read
Nov 26, 2025
अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियाड्स (इमेज सोर्स: गैब्रिएला इंस्टाग्राम)

Gabriella Demetriades Latest Post: अर्जुन रामपाल की लव-लाइफ हमेशा से सुर्खियों में रही। कभी तलाक को लेकर चर्चा तो कभी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहने की बात। अर्जुन रामपाल ने साल 1998 में भारतीय सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। दोनों की दो बेटियां भी हुईं, एक का नाम है- महिका (2002) और दूसरी वाली का मायरा (2005)

सब कुछ ठीक चल रहा था। अर्जुन मॉडलिंग में हाथ आजमाने के बाद 2001 में 'प्यार इश्क और मोहब्बत' फिल्म के साथ बॉलीवुड में एंट्री कर चुके थे। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी, जिसके लिए अभिनेता को डेब्यू अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया था। 2008 में आई 'रॉक ऑन' के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया। एक्टर ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। अफेयर के चर्चे भी खूब रहे। पत्नी के साथ विवाद भी खूब सुर्खियों में बनी रही।

ये भी पढ़ें

‘मेरा तलाक हो गया… मुझे कोई एलिमनी नहीं मिली’, 22 साल बाद एक्ट्रेस पूजा बेदी ने तोड़ी चुप्पी

आखिरकार 2019 में टूट गई शादी

अनबन के बाद अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया की 21 साल पुरानी शादी आखिरकार साल 2019 में टूट गई और दोनों अलग हो गए। तलाक के बाद अर्जुन की जिंदगी में एक नया मोड़ आया। वह दक्षिण अफ्रीकी मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रियाड्स के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। गैब्रिएला अर्जुन से 14 साल छोटी हैं और 18 जुलाई 2019 को दोनों ने अपने बेटे एरिक का स्वागत किया था।

बता दें पिछले साल रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट एक्टर ने कहा था कि मेरी शादी बहुत ही कम उम्र में हो गई थी। तब मैं सिर्फ 24 साल का था। लड़के, लड़कियों से थोड़ा कम परिपक्व होते हैं।

गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने पोस्ट किया शेयर

मशहूर अभिनेता अर्जुन रामपाल के बर्थडे पर उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अर्जुन के साथ कई तस्वीरें शेयर की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरे उस दोस्त को, जिसने मुझे जिंदगी को सही तरीके से जीना सिखाया है। इसके लिए आपको धन्यवाद।"

ये भी पढ़ें

धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार जल्दबाजी में क्यों? सामने आई ये बड़ी वजह!

Also Read
View All

अगली खबर