बॉलीवुड

सिर्फ एक सवाल ने बदल दी थी जैकी श्रॉफ की किस्मत, बना दिया बॉलीवुड का ‘हीरो’

ये वो वक्त था जब जैकी श्रॉफ मुंबई में धक्के खा रहे थे। छोटा-मोटा काम कर रहे थे। ऐसे ही एक दिन वो एक बस स्टैंड पर खड़े थे। उसी वक्त एक व्यक्ति उनके पास आकर बोलता है कि...

2 min read
Jackie Shroff

नई दिल्ली: आज बॉलीवुड के हीरो जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। हालांकि उनका शुरुआती जीवन बेहद मुश्किलों से भरा था और उन्हें मुंबई में काम के लिए तमाम धक्के खाने पड़े थे। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि कैसे उनकी किस्मत बदल गई, वो भी सिर्फ एक सवाल से। आइये जानते हैं जैकी श्रॉफ की जिंदगी से जुड़ा ये अहम किस्सा।

जब जैकी श्रॉफ मुंबई में धक्के खा रहे थे

दरअसल ये वो वक्त था जब जैकी श्रॉफ मुंबई में धक्के खा रहे थे। छोटा-मोटा काम कर रहे थे। ऐसे ही एक दिन वो एक बस स्टैंड पर खड़े थे। उसी वक्त एक व्यक्ति उनके पास आकर बोलता है कि मॉडलिंग करेगा क्या? यह सुनकर जैकी बोले कि ये क्या होता है। शख्स ने कहा- कुछ नहीं, तुम्हें फोटो खिंचाना है, इसके बदले पैसे मिलेंगे। यह सुनकर जैकी श्रॉफ खुश हो गए। क्योंकि तब वो जहां काम कर रहे थे वहां से ज्यादा पैसे नहीं मिलते थे।

उन्हें लगभग सात हजार रुपए मिले

जैकी मॉडलिंग के लिए तैयार हो गए। पहली बार उन्हें लगभग सात हजार रुपए मिले थे। उसके बाद उन्होंने जॉब छोड़ दी और मॉडलिंग करने लगे। इसी दरम्यान धीरे-धीरे उन्हें फिल्मों में भी छोटे-मोटे रोल मिलने लगे। जैकी श्रॉफ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो मॉडलिंग कर रहे थे तभी डायरेक्टर सुभाष घई ने उन्‍हें अपनी फिल्‍म ‘हीरो’ में लीड रोल ऑफर किया। हालांकि एक्टिंग सीखने में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।

एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं

कई बार गलत सीन शूट करने पर उन्हें डांट भी पड़ती थी, लेकिन सीखने के जुनून में वो सब सहते गए। इसके बाद एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। जैसे- हीरो, राम-लखन, परिंदा, दूध का कर्ज, सौदागर, खलनायक, बॉर्डर, बंधन, हलचल, भागम-भाग आदि।

Updated on:
15 Nov 2021 01:34 pm
Published on:
15 Nov 2021 01:29 pm
Also Read
View All
शर्टलेस सीन देख लड़कियों से ज्यादा लड़के भेजते हैं मैसेज, एक्टर अविनाश तिवारी ने किया खुलासा

‘रामायण’ पर विवादित टिप्पणी के बाद कानूनी पचड़े में फंसे प्रकाश राज, हिंदू भावनाएं आहत करने के आरोप में बीजेपी नेता ने दर्ज कराई शिकायत

‘पंचायत’ के प्रह्लाद चाचा बनेंगे कुंभकरण, 4000 करोड़ की ‘रामायण’ में फैसल मलिक की एंट्री?

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के पैरों में गिरे भांजे कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा हुईं इमोशनल, सालों की दूरियां हुई खत्म

Dhurandhar BTS Release: ‘धुरंधर 2’ के बाद बड़ा ट्विस्ट, अब सिनेमाघरों में फिर होगा ‘धुरंधर’ का धमाका, आदित्य धर ने किया प्लान