1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कई बार धर्मेंद्र के प्रपोजल को ठुकरा चुकी थीं हेमा मालिनी, हीमैन ने शादी से पहले सामने रखी थी ये शर्त

धर्मेंद्र के शादी शुदा होने के कारण हेमा मालिनी उनसे दूर रहना चाहती थी। इसलिए हेमा मालिनी ने हमेशा धर्मेंद्र के प्रपोजल को ठुकरा देती थी। इसके बाद भी धर्मेंद्र ने अपनी कोशिश करना नहीं छोड़ा और...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 15 Nov 2021, 10:32 AM IST

Dharmendra had put condition in front of Hema Malini before marriage

Dharmendra and Hema Malini

नई दिल्ली: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Heyman Dharmendra and Dream Girl Hema Malini) ने साल 1980 में शादी की थी। फिल्म शोले के सेट पर दोनों (Dharmendra and Hema Malini love story) की लव स्टोरी की शुरूआत हुई थी। लेकिन धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा और बच्चे वाले थे। ऐसे में हेमा मालिनी कई बार धर्मेंद्र के प्रपोजल को ठुकरा चुकी थीं, जिसके कारण हेमा को राजी करने के लिए धर्मेंद्र को कई पापड़ बेलने पड़े थे।

शादी शुदा होने के कारण दूर रहती थीं

धर्मेंद्र के शादी शुदा होने के कारण हेमा मालिनी उनसे दूर रहना चाहती थी। इसलिए हेमा मालिनी ने हमेशा धर्मेंद्र के प्रपोजल को ठुकरा देती थीं। इसके बाद भी धर्मेंद्र ने अपनी कोशिश करना नहीं छोड़ा और हेमा मालिनी के करीब आने के लिए कई दांव-पेंच लगाए। शोले फिल्म के दौरान हेमा मालिनी को गले लगाने के लिए धर्मेंद्र यूनिट में काम कर रहे लड़कों को दो हजार रुपए देते थे, ताकि लाइट खराब कर दें और उन्हें बार-बार ड्रीम गर्ल को गले लगाने का मौका मिले।

जितेंद्र से होने वाली थी शादी

वहीं, हेमा ने अपनी बायोग्राफी बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल में लिखा कि उनकी मां जया को धर्मेंद्र के साथ अपनी बेटी हेमा की नजदीकियां पसंद नहीं थी। हेमा की मां को लगा कि उनकी शादी ही इस समस्या का हल है। वह जितेंद्र से उनकी शादी करवाना चाहती थीं।

हेमा और जितेंद्र का परिवार दोनों की शादी के लिए मद्रास गया था, लेकिन एक अखबार के जरिए धर्मेंद्र को इसके बारे में पता चल गया। वे तुरंत जितेंद्र की एयरहोस्टेस गर्लफ्रेंड शोभा सिप्पी के घर पहुंचें और दोनों ही अगली फ्लाइट से मद्रास निकल गए।

शादी से पहले रखी ये शर्त

जब धर्मेंद्र वहां पहुंचे तो हेमा के पिता बेहद गुस्सा हो गए और धर्मेंद्र को अपने घर से बाहर जाने के लिए धक्का देने लगे। ऐसे में धर्मेंद्र ने एक बार हेमा से एक कमरे में अकेले बात करने की इजाजत ली और बात की। इसके बाद आखिर में धर्मेंद्र नें अपने प्यार को पाने के लिए हेमा मालिनी से शादी करने के लिए इस्लाम कबूल किया।

लेकिन धर्मेंद्र ने पत्‍नी प्रकाश से अलग नहीं होना चाहते थे। ऐसे में उन्‍होंने हेमा के सामने शर्त रखी कि वो शादी के बाद अपनी पहली पत्नी प्रकाश, बच्चों और परिवार को नहीं छोड़ेंगे। हेमा ने उनकी ये शर्त मान ली थी।

यह भी पढ़ें: जब रणबीर और रणवीर की तुलना पर दीपिका पादुकोण से पूछा गया सवाल, जबाव सुनकर सब रह गए थे हैरान

यह भी पढ़ें: जब शाहरुख खान से कहते थे लोग, तुम कभी हीरो नहीं बन पाओगे', किंग खान देते थे ये जवाब