बॉलीवुड

पीएम मोदी ने बढ़ाया हाथ, अभिनेता ने कर दिया इग्नोर? अनिल रस्तोगी ने मामले पर अब तोड़ी चुप्पी

Anil Kumar Rastogi-PM Modi Controversy: हाल ही में दिल्ली में पद्मश्री पुरस्कार लेते हुए अभिनेता अनिल रस्तोगी का पीएम मोदी के साथ एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो पर अब अनिल की ओर से रिएक्शन आया है।
2 min read
• •
Jun 25, 2026
Anil Kumar Rastogi-PM Modi Controversy
Anil Kumar Rastogi-PM Modi Controversy (सोर्स- ANI)

Anil Kumar Rastogi-PM Modi Controversy: 83 साल की उम्र में भी रंगमंच, सिनेमा, रेडियो और टेलीविजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान रखने वाले पद्मश्री सम्मानित अभिनेता डॉ. अनिल कुमार रस्तोगी इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

क्या है पूरा मामला?

वीडियो में ऐसा लगा कि मंच पर पुरस्कार लेने जाते समय डॉ रस्तोगी ने प्रधानमंत्री द्वारा बढ़ाया गया हाथ नहीं देखा और सीधे आगे बढ़ गए। इस छोटी-सी घटना को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और कई लोगों ने इसे राजनीतिक नजरिए से देखना शुरू कर दिया।

हालांकि अब खुद डॉ. अनिल कुमार रस्तोगी ने इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और स्पष्ट किया है कि इस घटना को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर चीज को राजनीति के चश्मे से देखना ठीक नहीं है और ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि समारोह की इतनी बड़ी उपलब्धि के बीच लोगों का ध्यान सिर्फ इसी एक पल पर केंद्रित हो गया।

पद्मश्री सम्मान के दौरान क्या हुआ था?

राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. अनिल कुमार रस्तोगी को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया। जब वह मंच पर पुरस्कार लेने पहुंचे तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया। इसी दौरान कैमरे में कैद हुए एक पल ने सोशल मीडिया पर अलग ही चर्चा शुरू कर दी।

वीडियो में कुछ लोगों को लगा कि प्रधानमंत्री ने उनसे हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन डॉ. रस्तोगी उस ओर ध्यान नहीं दे पाए। इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं और कई यूजर्स ने इस घटना को लेकर मजाक भी उड़ाया।

सोशल मीडिया पर दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद डॉ. रस्तोगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने बताया कि वो देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक प्राप्त करने जा रहे थे। ऐसे में वो भावुक भी थे और थोड़ा घबराए हुए भी। इसी वजह से उनसे ये छोटी-सी चूक हो गई।

उन्होंने कहा कि किसी का हाथ न देख पाना या किसी क्षण को मिस कर देना यह साबित नहीं करता कि उनके मन में सम्मान की कमी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनके मन में गहरा सम्मान है और वह उन्हें देश का नेतृत्व करने के लिए एक सक्षम व्यक्ति मानते हैं।

ट्रोल्स को दिया जवाब

डॉ. रस्तोगी ने उन लोगों को भी जवाब दिया जो इस वीडियो को लेकर लगातार टिप्पणी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी उम्र 80 वर्ष से ज्यादा है और इस उम्र में ऐसी छोटी गलतियां हो सकती हैं। इसे जानबूझकर किया गया व्यवहार मानना उचित नहीं है।

उन्होंने ये भी बताया कि वो भारतीय जनता पार्टी के समर्थक हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आदर रखते हैं। इसलिए इस घटना को राजनीतिक रंग देना पूरी तरह गलत है।

Updated on:
25 Jun 2026 10:40 am
Published on:
25 Jun 2026 10:39 am
Also Read
View All
Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा