बॉलीवुड

शूटिंग के दौरान पद्ममिनी कोल्हापुरे ने मारे थे ऋषि कपूर को जोरदार 8 थप्पड़, चिंटू ने फिर यूं लिया था बदला

रियलिटी शो में पहुंची एक्ट्रेस पद्ममिनी कुल्हापुरे ( Padmini Kolhapure ) और पूनम ढिल्लों ( Poonam Dhillon ) फिल्म 'प्रेम रोग' ( Prem Rog ) की शूटिंग के मजेदार किस्सा सुनाया अभिनेभत्री ने शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor ) को एक्ट्रेस ने मारे थे जोरदार थप्पड़
2 min read
• •
Updated: 7 Feb 2021, 3:39 PM IST
Padmini Kolhapure Slapped Rishi Kapoor During The Shooting Of Prem Rog
Padmini Kolhapure Slapped Rishi Kapoor During The Shooting Of Prem Rog

नई दिल्ली। गुज़रे जमाने को 'ओल्ड इज गोल्ड' कहना बिल्कुल गलत नहीं है। आज भी लोग गुज़रे जमाने के अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के बारें में जानने की इच्छा रखते हैं। वहीं इडस्ट्री में कई ऐसे किस्से हैं। जिन्हें जानकर काफी हैरानी होती हैं। हाल ही में गुज़रें जमाने की मशहूर एक्ट्रेस पद्ममिनी कोल्हापुरे ( Padmini Kolhapure ) और पूनम ढिल्लों ( Poonam Dhillon ) एक रियलिटी शो में आईं थीं। जहां उन्होंने दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor ) को याद करते हुए सुपरहिट फिल्म प्रेम रोग का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने अभिनेता को असली में आठ थप्पड़ मारे थे। जिसे सुन सभी हैरान रह गए थे। तो चलिए आपको बातते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ था कि पद्ममिनी ने ऋषि कपूर को इतने थप्पड़ जड़ दिए।

दरअसल, फिल्म प्रेम रोग में एक सीन था। जहां पर ऋषि कपूर विधवा पद्ममिनी से अपने प्यार का इजहार करते हैं। यह सुन वह नाराज़ हो जाती हैं और उन्हें इसी दौरान ऋषि कपूर को एक थप्पड़ मारना था। पद्ममिनी इंडस्ट्री में नई थी। सामने ऋषि कपूर को देख वैसे ही वह काफी घबरा गईं थीं। तो उन्हें ऋषि कपूर को थप्पड़ मारने के सीन को बार-बार करना पड़ा। जब राज कपूर ( Raj Kapoor ) ने पद्ममिनी से कहा कि वह सच में ऋषि कपूर को थप्पड़ मारें तो वह उनकी बात टाल नहीं पाईं और उन्होंने ऋषि के गाल पर एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।

बावजूद इसके निर्देशक शॉट पसंद नहीं आया और थप्पड़ मारने वाले सीन को करीबन आठ बार करना पड़ा। शॉट जब तक ओके नहीं हुआ तब तक ऋषि की हालत खराब हो चुकी थी और उनका पूरा गाल लाल हो गया था। सीन पूरा होने के बाद ऋषि कपूर काफी गुस्सा हुए और उन्होंने सेट पर ही पद्ममिनी से थप्पड़ का बदला लेने की बात कही।

पद्ममिनी के हाथों से खाए थप्पड़ का जवाब देने का मौका ऋषि कपूर को बहुत ही जल्द मिल गया। साल 1985 में फिल्म 'राही बदल गए' ( Rahi Badal Gaye ) में ऋषि और पद्ममिनी का फिर से एक साथ फिल्म में कास्ट किया गया। अब इस फिल्म में एक्ट्रेस को थप्पड़ मारने का कोई सीन नहीं था। लेकिन ऋषि कपूर ने जबरन डायरेक्टर से सीन में एक्ट्रेस को थप्पड़ मारने का सीन रखवाया। इस सीन में ऋषि कपूर को पद्ममिनी को थप्पड़ मारना था। ऋषि कपूर ने इस सीन का पूरा फायदा उठाया और पद्ममिनी के गाल पर कई जोरदार थप्पड़ जड़ दिए। यह देख पद्ममिनी भी काफी दुखी हो गई थीं। लेकिन ऋषि कपूर ने इस तरह अपना बदला ले लिया था।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन