नई दिल्ली। छोटे पर्दे से बड़े पर्दे का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ( Ankita Lokhande ) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। रोज़ाना अंकिता सोशल मीडिया पर अपनी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती ही रहती हैं। जिसमें अक्सर वह अपने दोस्तों संग पार्टी, लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें तो शेयर करती ही हैं, लेकिन वह बॉलीवुड सॉन्ग्स पर अपनी डांस वीडियो भी आजकल अपलोड करती हुईं दिखाई देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सुपरहिट सॉन्ग 'धक-धक' ( Dhak Dhak ) पर डांस करते हुए का वीडियो शेयर किया था। जिसे देखने के बाद दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) के फैंस उन पर जमकर भड़कते हुए दिखाई दिए।