बॉलीवुड

57 साल बाद भी इस फिल्म का नहीं है कोई तोड़! ऐसी कल्ट मूवी दोबारा क्यों नहीं बना पाया बॉलीवुड?

Bollywood Kissa: समय बदला, स्टार्स बदले... पर क्यों नहीं बदली इस कल्ट फिल्म की बादशाहत? 57 साल हो गए, लेकिन अब तक इस फिल्म कोई तोड़ नहीं निकला।
2 min read
Nov 29, 2025
Padosan
कल्ट क्लासिक फिल्म 'पड़ोसन' का पोस्टर (इमेज सोर्स: पत्रिका डॉट कॉम)

Bollywood Story: 50 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन बॉलीवुड (Bollywood) आज भी उस एक फिल्म की बराबरी नहीं कर पाया! समय बदला, एक्टर्स के चेहरे बदले, सिनेमाघरों से लेकर OTT तक का दौर आ गया। लेकिन साल 1968 में रिलीज हुई फिल्म का आज तक तोड़ नहीं निकल पाया। जी हां, हम बात कर रहे हैं कल्ट क्लासिक फिल्म ‘पड़ोसन’ की। जिसकी मिसाल आज भी दी जाती है। अब सवाल है कि आखिर क्यों ‘पड़ोसन’ जैसी फिल्म दोबारा नहीं बन सकी?

क्यों ‘पड़ोसन’ जैसी फिल्म दोबारा नहीं बन पाई?

‘एक चतुर नार करके सिंगार’ और ‘मेरे सामने वाली खिड़की में’ जैसे गानों में किशोर कुमार और मन्ना डे के बीच जो लाइव सिंगिंग बैटल दिखाई गई, वो हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे शानदार कॉमेडी-म्यूजिकल सीक्वेंस है। दोनों ही गायकों ने अपनी सिंगिंग से फिल्म में जान फूंक दी थी। किशोर कुमार और मन्ना डे की गायिकी और RD बर्मन का संगीत, ये तिकड़ी दोबारा कभी देखने को नहीं मिली। आज के गाने प्री-रिकॉर्डेड होते हैं, लिप-सिंकिंग होती है, वो चीज अब खत्म हो गई है।

इसके अलावा सुनील दत्त, सायरा बानो, महमूद और किशोर कुमार का एक साथ ऐसा परफेक्ट कास्टिंग कभी दोबारा नहीं हुआ। हर किरदार एक दम परफेक्ट था। फिल्म की स्क्रिप्ट और डायलॉग भी बेहद दमदार थी। ये डायलॉग्स आज भी लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। वो मासूम शरारतें, मास्टर जी का अपने शिष्य के प्रति प्रेम। उसके प्यार के लिए छिपकर गाना। ये सब अब कहां देखने को मिलता है।

फिल्म ने कमाई के तोड़े थे रेकॉर्ड

‘पड़ोसन’ सिर्फ कॉमेडी का खजाना नहीं थी, बल्कि अपने जमाने की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बनी थी। कहानी मजेदार, शानदार डायलॉग और ऊपर से कास्ट का डेडली कॉम्बिनेशन! ऐसा दोबारा देखने को नहीं मिला। यही कारण है कि 1 करोड़ से भी कम बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 2.8 करोड़ रुपये की कमाई कर सबको चौंका दिया था।

Updated on:
29 Nov 2025 06:57 pm
Published on:
29 Nov 2025 06:49 pm
Also Read
View All