बॉलीवुड

पाकिस्तानी एक्टर ने छुए गोविंदा के पैर, लोग बोले- ‘मुसलमान कहलाने के लायक नहीं हो’

बॉलीवुड स्टार गोविंदा का हर कोई दीवाना है। इनके डांस से लेकर इनकी एक्टिंग तक के लाखों लोग दीवाने हैं। हाल में फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स अवार्ड 2022 में गोविंदा का डांस देख सभी हैरान रह गए। पाकिस्तानी एक्टर फहाद मुस्तफा को तो परफॉर्मेंस इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने एक्टर के पैर छू लिए, जिसे लेकर अब बवाल मचा हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2022, 11:42 AM IST
pakistani actor fahad mustafa had to touch govinda
pakistani actor fahad mustafa had to touch govinda

गोविंदा बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। इनके डांस के चर्चे दूर दूर तक हैं। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि बाहरी देशों में भी इनकी धमक देखने को मिलती है। विदेशों और पड़ोसी मुल्कों में भी लोकप्रिय हैं। गोविंदा ने हाल ही में फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स अवार्ड 2022 में शिरकत की। इस अवॉर्ड्स शो में उन्होंने स्टेज पर अपने शानदार डांस से धमाल मचा दिया।

लोग उनके डांस के मुरीद हो गए। पाकिस्तानी एक्टर फहाद मुस्तफा ने गोविंदा की जमकर तारीफ तो की ही साथ ही उनके पैर भी छू लिए, जिसके चलते अब बवाल मचा पड़ा है।

अवॉर्ड नाइट से पाकिस्तानी एक्टर फहाद मुस्तफा का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसमें वो बॉलीवुड स्टार गोविंदा के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सलमान खान की भांजी अलीजेह के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट

वीडियो में फहाद मुस्तफा गोविंदा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वह वीडियो में कहते हैं, 'मैंने जब एक्टिंग की शुरुआत की तो गोविंदा सर से काफी इंस्पायर था। सर, हम आपके फैन हैं, और हमें पाकिस्तान में ऐसा लगता था कि जो भी एक्टिंग करनी है, वह आपके जैसी करनी है, फिर इंडस्ट्री में रणवीर सिंह आ गए। सर, हम आपके भी फैन हैं।'


गोविंदा भी प्यार से उन्हें गले लगाते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं, लेकिन कुछ लोगों को उनका ये अंदाज रास नहीं आया और उन्हें खरी खोटी सुनाने लगे।

कट्टरपंथियों की मानें तो इस्लाम में इसे जायज नहीं माना जाता। एक मुसलमान को किसी के आगे झुककर पैर छूने को इस्लाम के खिलाफ मानते हैं।


एक यूजर ने कॉमेंट किया, 'अपना धर्म छोड़कर उनका धर्म अपना लो। तुम लोग मुसलमान कहने के काबिल नहीं हो।'

एक और यूजर ने लिखा, 'ये भूल गया क्या कि वो मुस्लिम है और हम इस तरह नहीं करते हैं।'

एक दूसरे यूजर ने पूछा- क्या तुम मुस्लिम हो फहाद मुस्तफा?

यह भी पढ़ें- सामने आई राहुल-अथिया शेट्टी की शादी की डेट !

Published on: