4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामने आई राहुल-अथिया शेट्टी की शादी की डेट ! वेन्यू से लेकर शादी के आउटफिट तक हुए डिसाइड

बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया अपने फिल्मी सफर से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर लगातार लाइटलाइन में बनी रहती हैं। क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों की शादी को लेकर खबर आ रही है। दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 23 Nov 2022, 10:51 AM IST

athiya shetty kl rahul wedding date and outfits finalized

athiya shetty kl rahul wedding date and outfits finalized

अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल भी कब से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। और फैंस दोनों को जल्द से जल्द शादी करते हुए देखना चाहते हैं। वहीं, अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि कपल की शादी की तैयारी शुरू हो गई है और दोनो जल्द ही शादी करने वाले हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अथिया शेट्टी और केएल राहुल साल 2023 की जनवरी में शादी करने वाले हैं। हालांकि, अभी शादी की तारीख सामने नहीं आई हैं। सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले पर उनकी बेटी की शादी की तैयारियां चल रही हैं। वहीं, केएल राहुल टी-20 वर्ल्ड कप खेल कर मुंबई वापस लौट चुके हैं।

इतना ही नहीं वेडिंग वेन्यू और शादी के आउटफिट भी डिसाइड हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि केएल राहुल और अथिया की शादी किसी होटल नहीं, बल्कि सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले में होगी।

यह भी पढे़ं- सलमान खान की भांजी अलीजेह के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट

बंगले पर शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। इस कपल ने शादी में पहनने वाले कपड़ों को फाइनल कर लिया है।

हालांकि भी तक दोनों के ही परिवारवालों की तरफ से शादी की डेट को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।

आथिया की एक बेहद क्लोज फ्रेंड अनुष्का रंजन ने साल 2019 में फ्रेंडशिप डे के मौके पर एक फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया था, जिसमें वो खुद आथिया और केएल राहुल एक साथ थाईलैंड वेकेशन एंजॉय करते नजर आ रहे थे, जिसके बाद दोनों की अफेयर्स की अफवाहें उड़ने लगी थी, जो आगे चल कर सच निकली।

इसके बाद अथिया और केएल राहुल ने 2021 में अपने रिश्ते को जगजाहिर किया था। जब क्रिकेटर अहान शेट्टी की फिल्म तड़प के प्रीमियर पर पहुंचे थे। उस दौरान अथिया और लोकेश राहुल साथ-साथ पोज देते नजर आए थे।

इसके बाद से दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की फोटो शेयर करने का सिलसिला शुरू किया। अथिया अक्सर केएल राहुल के क्रिकेट मैचों में देखी जाती रही हैं।

यह भी पढे़ं- 51 साल की उम्र में पापा बनने वाले हैं मनोज तिवारी


बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन