4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

51 साल की उम्र में पापा बनने वाले हैं मनोज तिवारी, वायरल हो रहा है पत्नी की ‘गोद भराई’ का वीडियो

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में दिग्गज गायक मनोज तिवारी का खूब बोलबाला है। इनके भोजपुरी गाने लोगों की जुंबा पर चढ़े रहते हैं। अब कलाकारा से जुड़ी एक खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में पापा बनने वाले हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 22 Nov 2022, 12:30 PM IST

manoj tiwari second wife pregnant

manoj tiwari second wife pregnant

प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहने वाले कलाकार मनोज तिवारी एक बार फिर सुर्खियों में छाए हुए हैं। मनोज तिवारी के घर जल्द ही खुशियां दस्तक देने वाली हैं। पिता मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में एक बार फिर पिता बनने जा रहे हैं।

मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने इंस्टाग्राम पर खुशखबरी शेयर करते हुए बताया है कि वो जल्द एक बार फिर से पिता बनने वाले हैं। एक्टर ने सुरभि के गोद भराई का वीडियो शेयर कर लिखा, 'कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते। बस महसूस कर सकते हैं..।'

यह भी पढ़ें- सुसाइड करने वाली हैं भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज?

इस वीडियो के आने के साथ ही दोस्त और फैंस के बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। वीडियो में लाल लहंगे में सुरभि अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं सुरभि और मनोज की पहली बेटी की क्यूटनेस तो लोगों का दिल ही जीत रही है।

मनोज तिवारी ने साल 1999 में रानी तिवारी से शादी की थी और दोनों की रीती तिवारी नाम की एक बेटी भी है। हालांकि, साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके कुछ समय बाद मनोज तिवारी ने सुरभि तिवारी से शादी कर ली थी, जिससे उन्हें एक बेटी है।

कहा जाता है कि उन्होंने बेटी जिया के कहने पर शादी की थी। वहीं, मनोज की बड़ी बेटी ने ही छोटी का नाम रखा है। उनका नाम सान्विका रखा गया है। अब दो बेटियों के पिता मनोज तिवारी के घर एक बार फिर नन्हा मेहमान आने वाला है।

यह भी पढ़ें- रिलीज हुआ अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का शानदार टीजर