बॉलीवुड

सगाई को बस 3 महीने… और मंगेतर ने ही लीक कर दिया इस पाक एक्ट्रेस का इंटीमेट वीडियो

हाल में पाकिस्तानी एक्ट्रेस रिदा इस्फाहानी (Rida Isfahani) ने अपने इंटरव्यू में अपने एक्स-मंगेतर से जुड़े कई बड़े राज खोले। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनके मंगेतर ने उनके साथ धोखा किया और ऐसे गंदा काम किया। एक्ट्रेस साल 2016 में प्राइवेट वीडियो को लेकर काफी चर्चाओं में रही थीं, जिसका सच अब बाहर आया है।
2 min read
मंगेतर ने ही लीक कर दिया इस पाक एक्ट्रेस का इंटीमेट वीडियो
मंगेतर ने ही लीक कर दिया इस पाक एक्ट्रेस का इंटीमेट वीडियो

पाकिस्तानी एक्ट्रेस रिदा इस्फाहानी (Rida Isfahani) सात साल पहले यानी 2016 में अपने एक प्राइवेट वीडियो लीक होने के चलते खूब चर्चाओं में रही थी, जिसको लेकर उनको अपने देश से लेकर दुनियाभर में रहने वाले तमाम वर्गिय लोगों की आलोचना का सामना भी करना पड़ा था, जिसके बाद अब सात साल बाद एक्ट्रेस ने इस घटना पर अपनी बात खुलकर रखी और बताया कि उनके साथ ऐसा कैसे हुआ। ये किसने किया? हाल में रिदा, कॉमेडियन नादिर अली (Nadir Ali) के पॉडकास्ट में पहुंची, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े इस बड़ी घटना का सच सभी के सामने रखा। एक्ट्रेस ने बताया कि 'उनके मंगेतर ने ही उनका प्राइवेट वीडियो लीक किया था'।


मंगेतर ने दिया बड़ा धोखा

एक्ट्रेस की इन बातों ने सभी को चौंका कर रख दिया। अपने इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने आगे बताया कि 'उनके मंगेतर ने उनकी इज्जत नीलाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी'। रिदा के इस इंटरव्यू का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इस घटना से जुड़ी बातों को सभी आलोचकों के सामने रखा। रिदा ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया है कि 'उन अंतरंग पलों को रिकॉर्ड करने वाला कोई और नहीं उनका मंगेतर ही था'।

यह भी पढ़ें: KRK के ऐसे लुक को देख यूजर्स कर रहे अटपटे सवाल


सात साल से घटना पर चुप थीं एक्ट्रेस

रिदा ने साल 2016 में इस घटना को लेकर तब कोई बयान नहीं दिया था, जिसके बाद उनको और ज्यादा आलोचना का समान करना पड़ा, जिसके बाद एक्ट्रेस अब बताती हैं कि 'इसी वीडियो के चलते उनकी सगाई टूटी और उनकी इमेज को भी इससे काफी नुकसान पहुंचा'। रिदा ने बताया कि 'उनके भरोसे के साथ खिलवाड़ हुआ था। वे वन वुमेन मैन टाइप की महिला हैं और जब उन्हें प्रपोज किया गया तो वह मान गईं। वे ऐसे शख्स के साथ जिंदगी बिताना चाहती थीं, जिससे वे प्यार करती हों'।


माता-पिता ने पहले ही शादी कर दिया था मना

रिदा ने आगे बताया कि 'उनके माता-पिता इस शादी के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन उन्होंने इस शादी के लिए उन्हें राजी किया। फिर सगाई के 3 महीने बाद ही उनके इंटीमेट मोमेंट्स वाली तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे'। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि 'वे अमेरिका में थीं जब उन्हें इस बारे में पता चला'।

कोई विकल्प नहीं था

एक्ट्रेस ने बताया कि 'मीडिया ने उनसे अपील की कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि वह जानती थीं कि यह किसकी करनी थी। लेकिन अब जो हो चुका था उसे उन्हें पूरी जिंदगी बर्दाश्त करना था। उनके पास इसके सिवाय कोई विकल्प नहीं था'।

यह भी पढ़ें: वर्कआउट के दौरान सालभर में थमीं इन सेलेब्स की सांसे, डर पैदा कर रहे जिम

Updated on:
14 Nov 2022 10:42 am
Published on:
14 Nov 2022 10:39 am
Also Read
View All
Toxic Box Office Collection Day 1: टॉक्सिक ने ओपनिंग पर 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जवान और धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड, अपनी ही फिल्म से हारी

‘बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटके थे?’ कंगना रनौत ने फिर साधा योग गुरु पर निशाना, जवानी वाली बात पर दिया बयान

मेकअप आर्टिस्ट की बाइक ली, हेलमेट पहना, शादी के दिन शूटिंग के बाद ऐसे घर पहुंचे थे अक्षय कुमार, डायरेक्टर ने किया खुलासा

Kuku Kohli Funeral: पति कुकू कोहली के निधन के बाद बुरी हालत में नजर आईं अरुणा ईरानी, पकड़कर ले जा रहे लोग

Toxic Movie Review: सिर्फ एक्शन या मारधाड़ नहीं है ‘टॉक्सिक’, यश की कुछ अलग करने की कोशिश, कियारा ने भी चौंकाया