27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लंदन लूटने निकले हो क्या? KRK के ऐसे लुक को देख यूजर्स कर रहे अटपटे सवाल

अक्सर ही अपने विवादित ट्वीट्स और मूवी रिव्यू को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले केआरके (KRK) का एक लुक तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद यूजर्स एक्टर से तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं और उनको ट्रोल कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 14 Nov 2022, 9:52 AM IST

अपने लुक को लेकर ट्रोल हुए KRK

अपने लुक को लेकर ट्रोल हुए KRK

एक्टर और खुद को मूवी क्रिटिक बताने वाले कमाल राशिद खान यानी केआरके (KRK) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। साथ ही वो अक्सर ही अपने विवादित बयानों और ट्वीट को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। केआरके मूवी रिव्यू देने के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स को लेकर भी अपने ऐसे बयान देते रहते हैं, जिनको लेकर वो अक्सर विवादों में रहते हैं। वैसे तो केआरके अपने ट्वीट्स को लेकर ट्रोल होते ही रहते हैं, लेकिन हाल में वो अपने अजीबो-गरीब लुक को लेकर भी ट्रोल हो रहे हैं। हाल में केआरके ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट्स पर अपना एख वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सर्द रातों में लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में केआरके काफी अलग लुक में नजर आ रहे हैं।

वीडियो में केआरके ने हमेशा की तरह हाई नेट टीशर्ट के ऊपर शर्ट और कोट पहने नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने सिर पर हैट पहना हुआ है और चश्मा लगा रखा है। कमाल राशिद खान इस वीडियो में बता रहे हैं कि 'अब मैं एक शहर से दूसरे शहर तक ट्रेन से सफर कर रहा हूं, जो कि लंदन की लाइफलाइन है'। केआरके का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

साथ ही केआरके के इस वीडियो पर काफी संख्या में कमेंट्स आ रहे हैं और यूजर्स उनसे अजीबो-गरीब सवाल कर रहे हैं। जहां केआरके के फैंस को उनका ये अंदाज और लुक काफी पसंद आ रहा है, तो वहीं ट्रोलर्स उनको आड़े हाथ ले रहे हैं और एक्टर से अटपटे सावल करते हुए पूछ रहे हैं कि 'क्या वो लंदन में बैंक लूटने निकले हैं?'

यह भी पढ़ें: वर्कआउट के दौरान सालभर में थमीं इन सेलेब्स की सांसे, डर पैदा कर रहे जिम


कमाल राशिद खान ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'रात के वक्त लंदन में ट्रेन से सफर करना मजेदार होता है'। एक यूजर ने केआरके के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि 'आप बैंक लूटने जा रहे हैं क्या?', वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि 'देशद्रोही-2 कब आ रही है भइया?'।

इतना ही नहीं कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं, जिन्होंने उनके इस वीडियो पर काफी अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए उनको खूब ट्रोल किया। बता दें कि KRK अपनी ज्यादातर फिल्मों में बॉलीवुड एक्टर्स और उनकी फिल्मों की बुराई करते रहते हैं। इसी को लेकर उनको कुछ समय पहले जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें: सुधर जा वरना सुधार दूंगा... Urfi Javed को Hindustani Bhau ने दी सलाह!

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग