27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुधर जा वरना सुधार दूंगा… Urfi Javed को Hindustani Bhau ने दी सलाह! भड़की एक्ट्रेस बोलीं – गालियों से…

उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर ही अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। अपने युनिक फैशन को लेकर उनको कई तरह की धमकियां भी मिलती हैं। इसी बीच हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) ने उन्हें एक सलाह दी है। उन्होंने कहा कि 'सुधर जा वरना सुधार दूंगा...'।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 13 Nov 2022, 3:22 PM IST

Urfi Javed को Hindustani Bhau ने दी सलाह

Urfi Javed को Hindustani Bhau ने दी सलाह

इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) हमेशा ही अपने अतरंगी और यूनिक फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों से लेकर ट्रोलर्स की बीच चर्चाओं में रहती हैं, लेकिन एक्ट्रेस को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। उर्फी हमेशा अपने सोशस मीडिया पर अपनी बोल्ड फोटो-वीडियो साझा करती रहती हैं, जो उनके कुछ फैंस को तो पसंद आती हैं, लेकिन ज्यादातर यूजर्स उनको उनकी इस तरह की क्रिटिविटी की लिए काफी खरी-खोटी भी सुनाते हैं, जिनका एक्ट्रेस भी मुंह तोड़ जवाब देती हैं। हाल में उनको 'बिग बॉस' से अपनी दमदार पहचान बनाने वाले और अपने बेबाक बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) ने भी सलाह दी है, जिसको लेकर उर्फी ने पलटवार भी किया है।

हिंदुस्तानी भाऊ और उर्फी की पोस्ट वॉर

दोनों के बीच पोस्ट वॉर देखने को मिल रही है। दरअसल, हाल में उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा की थी, जिसमें टॉपलेस नजर आ रही हैं और उनके शरीर को किसी और के हाथों ने ढक रखा है, जिसके बाद से एक्ट्रेस लगातार ट्रोल हो रही हैं। वहीं अब हिंदुस्तानी भाऊ ने उर्फी को उनके कपड़ों को लेकर खूब खरी खोटी सुनाई है।


हिंदुस्तानी भाऊं ने उर्फी को सुनाई खरी-खोटी

हमेशा अपने ट्रोलर्स को करार जवाब देने वाली उर्फी जावेद ने हिंदुस्तानी भाऊ को भी जेल पहुंचाने की धमकी दे डाली है। हिंदुस्तानी भाऊ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने उर्फी के लिए कहा कि 'जय हिंद! ये मैसेज उर्फी जावेद के लिए है, जो आज खुद को बहुत बड़ी फैशन आइकॉन समझ रही है। बेटा ये जो बाहर तू कपड़े पहनकर घूम रही है ना फैशन के नाम पर ये हिंदुस्तान का रिवाज नहीं है। हमारी संस्कृति नहीं है'।

यह भी पढ़ें: एक बार फिर Salman Khan ने उतारा Sumbul Tauqeer का भूत!


'सुधर जा बेटा वरना मैं सुधार दूंगा'

हिंदुस्तानी भाऊ ने वीडियो में आगे कहा था कि 'तेरी वजह से बहन-बेटियों तक बहुत गलत मैसेज जा रहा है, तो सुधर जा बेटा वरना मैं सुधार दूंगा। भाई के नाते प्यार से समझा रहा हूं, तो सुधर जाना'। फिर क्या था उधर हिंदुस्तानी भाऊ ने हमला किया तो इधर से उर्फी भी जवाब देने में पीछे नहीं हटी। उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ स्टोरी साझी की है, जिसमें वो भाऊं को जेल पहुंचाने की धमकी दे रही हैं।

जो मन होगा वहीं पहनूंगी

उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि 'आप जो गली देते हो वो तो भारत की संस्कृति है। आपकी गालियों ने कितने लोगों को सुधारा है'। एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि 'मुझे केवल सुधारना नहीं बिगाड़ना भी आता है। अब जो आपने मुझे खुलेआम धमकी दी है, क्या आप जानते हैं कि मैं आपको सलाखों के पीछे भिजवा सकती हूं, लेकिन रुको आप तो वहां कई बार जा चुके हैं'। इसके बाद उर्फी जावेद ने एक और पोस्ट लिखा 'कुछ भी हो मैं वो ही पहनूंगी जो मेरा मन करेगा'।

यह भी पढ़ें:फीस कम करनी होगी... Akshay Kumar ने आखिर क्यों बोली ये बात?

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग