27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक बार फिर Salman Khan ने उतारा Sumbul Tauqeer का भूत! बोले – लाइमलाइट के लिए इतनी बड़ी गलती…

'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) के घर में हर दिन कुछ नया हो रहा है। हाल के एपिसोड में एक बार फिर सलमान खान (Salman Khan) ने शिव ठाकरे (Shiv Thakare) के साथ-साथ सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Tauqeer Khan) की भी जमकर क्लास लगाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 13 Nov 2022, 2:41 PM IST

एक बार फिर Salman Khan ने उतारा Sumbul Tauqeer का भूत

एक बार फिर Salman Khan ने उतारा Sumbul Tauqeer का भूत

टीवी से लेकर ओटीटी पर दर्शकों को खूब पसंद आने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) इन दिनों खूब चर्चाओं में हैं। पिछले दिनों शो में घर के दो सदस्यों शिव ठाकरे (Shiv Thakare) और अर्चना गौतम (Archana Gautam) के बीच किसी बात को लेकर बहस देखने को मिली, जो कुछ देर बाद हिंसा में बदल गई। इसके बाद अर्चना को रात के अंधेरे में ही बिग बॉस के घर से बेघर कर दिया गया। हालांकि, एक बार फिर घर के अंदर अर्चना की एंट्री हो चुकी हैं, जिसके बाद एक बार घर का माहौल काफी बदलता नजर आ रहा है। इसी बीच शो में सलमान खान (Salman Khan) ने शिव और अर्चना के बीच हुई झगड़े को लेकर अपनी बात रखी।

शिव और सुबुंल की सलमान ने लगाई क्लास

साथ ही उन्होंने सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Tauqeer Khan) की भी जमकर क्लास लगाई। सलमान खान का कहा है कि सुंबुल ने शिव और अर्चना की लड़ाई में अपनी टांग डालकर लाइलाइट में आने की कोशिश कर रही हैं। 'शुक्रवार के वार' में सलमान खान ने पहले शिव की क्लास लगाते हुए कहा है कि 'उन्होंने अर्चना को जबरदस्ती उकसाने की कोशिश की थी'।

अर्चना के लिए सुबुंल ने घरवालों को भड़काया

इसके साथ ही सलमान ने सुंबुल तौकीर खान की क्लास लगाते हुए कहा कि 'इन्होंने भी टीवी पर दिखने के लिए और लाइमलाइट बटोरने के लिए शिव और अर्चना की लड़ाई के बीच घुसने की कोशिश की थी'। सलमान ने सुंबुल से पूछा कि 'आप क्या कर रही थीं शिव और अर्चना की लड़ाई में? आपने अर्चना के खिलाफ भी घरवालों को भड़काया'।

यह भी पढ़ें: फीस कम करनी होगी... Akshay Kumar ने आखिर क्यों बोली ये बात?


सलमान के सामने सुबुंल ने खुद को किया जस्टिफाई

सलमान के सवाल का जवाब देते हुए और उनकी ऐसी बात सुनने के बाद सुंबुल खुद को जस्टिफाई करने की कोशिश करती है और कुछ बोलने की कोशिश करती हैं, लेकिन सलमान गुस्से में कहते हैं कि 'नहीं सुंबुल आप बिल्कुल सही हैं और हम गलत हैं'।दरअसल, शिव और अर्चना की लड़ाई के बीच में सुंबुल गुस्से में भरी अर्चना के पास गईं।

सुबुंल की हरकत से परेशान हुए सलमान

इसके बाद सुबुंल ने जबरदस्ती अपना सिर एक्ट्रेस से टकरा दिया था, फिर बाद में उन्होंने अर्चना पर गुस्सा भी उतारा। सुंबुल की इस हरकत से सलमान खान बेहद ही नाराज नजर आए। उन्होंने शुक्रवार का वार में सुंबुल को खूब फटकारा। वहीं अब आने वाले एपिसोड में ये देखने वाकई दिलचस्प होगा कि अर्चना के वापस आने के बाद घर में क्या भौकाल आता है।

यह भी पढ़ें: जब Shah Rukh Khan को देख बन गया था Juhi Chawla का मुंह!

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग