27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब Shah Rukh Khan को देख बन गया था Juhi Chawla का मुंह! प्रड्यूसर को बोलीं – कहा से लगता है ये Aamir Khan

जूही चावला (Juhi Chawla) ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था, जब उनको पहली बार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ काम करने का मौका मिला था तब एक्ट्रेस को SRK को देखकर खूब गुस्सा आया था। वो उनके साथ काम नहीं करना चाहती थीं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 13 Nov 2022, 11:40 AM IST

जब Shah Rukh Khan को देख बन गया था Juhi Chawla का मुंह

जब Shah Rukh Khan को देख बन गया था Juhi Chawla का मुंह

साल 1984 में मिस इंडिया विजेता रह चुकीं खूबसूरत एक्ट्रेस जूही चावला (Juhi Chawla) ने अपनी दिलकश अदाओं और बेहतरीन अभिनय से बॉलीवुड इंडस्ट्री में और अपने फैंस के बीच अपनी अच्छी पहचान बनाई है। जूही चावला ने अपने लंबे करियर में कई हिट फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। जूही चावला ने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है, लेकिन जब उनको शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ काम करने का मौका मिला था तब एक्ट्रेस को उनकी शक्ल देखने के बाद खूब गुस्सा आया था और उन्होंने फिल्म के प्रड्यूसर और डायरेक्टर को काफी बातें सुना दी थी। जूही चावला आज अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। इसी खास मौके पर आज हम आपको जूही और शाहरुख का वो किस्सा बताने जा रहे हैं, जो किसी को भङी हौरान कर दे।


शाहरुख के साथ नहीं करना चाहती थीं काम

जूही चावला और शाहरुख खान ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों की जोड़ी को साथ में खूब पसंद भी किया जाता है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब जूही ने शाहरुख को देखने के बाद उनके साथ काम करने से मना कर दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने शाहरुख के साथ जिस फिल्म को साइन किया था उसको छोड़ने तक की ठान ली थी।

इस फिल्म में दोनों ने पहली बार किया साथ काम

ये किस्सा 30 साल पुराना है, जब साल 1192 में दोनों पहली बार फिल्म 'राजू बन गया जेंटलमैन' के सेट पर मिले थे। ये फिल्म उस दौर में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जूही इस फिल्म में शाहरुख के साथ काम नहीं करना चाहती थी, क्योंकि पहली नजर में वो उनको पसंद ही नहीं आए थे। इस फिल्म का एक गाना भी था, जिसमें नाना पाटेकर भी कैमियो किया था 'लवेरिया हुआ' आज भी काफी फेमस है।

यह भी पढ़ें:Shah Rukh Khan को एयरपोर्ट पर नहीं रोका गया!


फिल्म के लिए कोई नया चेहरा चाहते थे सिप्पी

इस फिल्म को जी पी सिप्पी और विवेक वासवानी ने मिलकर प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म को लेकर एक बार सिप्पी ने बताया था कि 'वो चाहते थे कि उनकी फिल्म में कोई नया चेहरा काम करे, लेकिन कोई बड़ा हीरो हो, जबकि वासवानी ने उन्हें शाहरुख का नाम सुझाया था, लेकिन शाहरुख भी तब इंडस्ट्री में नए थे और स्टारडम की सीढ़ी पर अभी उन्होंने पैर भी नहीं रखा था'।

शाहरुख से पहले इस स्टार्स को किया था अप्रोच

उन्होंने आगे बताया कि 'शाहरुख ने तब हेमा मालिनी की होम प्रोडक्शन फिल्म 'दिल आशना है' और 'किंग अंकल' साइन ही की थी और इन दोनों ही फिल्मों में उनका साइड रोल था'। इसके बाद सिप्पी ने इस फिल्म के विवेक मुशरान को अप्रोच किया गया, लेकिन उनको स्क्रिप्ट पसंद भी आई। इसके बाद उन्होंने आमिर खान (Aamir Khan) को अप्रोच किया गया, लेकिन वो और फिल्मों में बिजी थी।


जूही चावला के आगे शाहरुख की तारीफें

इस बीच शाहरुख ने 'दीवाना' और 'चमत्कार' भी साइन कर लीं। वहीं अपनी फिल्म के हीरो की तलाश कर रहे सिप्पी को कई लोगों ने शाहरुख खान का नाम सुझाया था, जिसके बाद उन्होंने इस फिल्म के उनको अप्रोच किया और वो मान गए। इसके बाद फिल्म के प्रड्यूसर ने जूही को अपनी फिल्म के लिए साइन किया और उनके सामने शाहरुख की जमकर तारीफें कीं। इतना ही नहीं उन्होंने जूही को बताया कि आपका हीरो 'फौजी' सीरियल में काम कर चुका है और वो बहुत मशहूर है। इतना ही नहीं वो आमिर खान जैसा दिखता है।

शाहरुख को देख जूही ने कहा था कुछ ऐसा

कुछ सालों बाद अपने एक इंटरव्यू के दौरान जूही ने इस किस्से पर बात करते हुए बताया था कि 'मेरे दिमाग में मैंने एक चॉकलेट फेस, गुड लुकिंग हीरो की इमेज बनाई, जो आमिर जैसा दिखता होगा, तो मैंने कहा- हां, मैं क्यों नहीं करूंगी फिल्म'। जूही ने आगे बताया कि 'जब मैं सेट पर पहुंची तब मैंने उन्हें पहली बार देखा। शाहरुख, पतले से, दुबले से ब्राउन कलर के, वाइट शर्ट में दुबले पतले से। मैंने बोला ये किस एंगल से आमिर खान लगता है बताओ मुझे? ये तो मेरे साथ धोखा हो गया'। हालांकि, उन्होंने ये फिल्म साइन करली थी तो उनको काम करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: 'भूल भुलैया 2' और 'हेरा फेरी 3' के बाद Kartik Aaryan इस फिल्म में भी Akshay Kumar को करेंगे रिप्लेस!

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग