बॉलीवुड

Breaking News: ‘कहानी सुनो’ की फेमस सिंगर को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हुई भर्ती, जानें कैसी है हालत

पाकिस्तान की फेमस सिंगर आइमा बेग को मिनी हार्ट अटैक आया है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आइए जानते हैं कैसी है सिंगर की तबीयत।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Aug 2024, 12:12 PM IST
Aima Baig
Aima Baig

पाकिस्तानी सिंगर आइमा बेग को मिनी हार्ट अटैक आया है। इस बात की जानकारी सिंगर के सोशल मीडिया से मिली है। आइमा बेग को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। आइमा बेग की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनकर सिंगर के फैंस घरबराए हुए हैं और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। आइए जानते हैं कैसी है आइमा की हालत।

इस वजह से आइमा को आया हार्ट अटैक

पाकिस्तानी सिंगर आइमा बेग को मिनी हार्ट अटैक आया है इस बात की जानकारी खुद उन्होनें सोशल मीडिया के जरिए दी है। आइमा के फैंस उनके दिल के दौरा पड़ने से काफी परेशान है। आइमा के मुताबिक उनको मिन अटैक स्वास्थ्य समस्या, जरूरत से ज्यादा यात्रा, नींद की कमी और बिजी कार्यक्रम के चलते हुआ है। अभी फिलहाल सिंगर आइमा बेग खतरे से बाहर हैं। उनके फैंस लगातार उनके पूरी तरह से ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

आइमा बेग करियर

आइमा बेग ने सिंगिग में करियर की शुरुआत काफी शानदार की है। उनके गाने जैसे “कैफ-ओ-सुरूर” और “मस्त मलंग” ने उन्हें काफी ऊचाइयों पर पहुंचाया है। साल 2016 में अपने गाने ‘लाहौर से आगे’ को गाकर आइमा को काफी फेम मिला।

Updated on:
16 Aug 2024, 12:12 PM IST
Published on: