बॉलीवुड

पंकज त्रिपाठी ने सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के एक साल बाद किया खुलासा, शहनाज गिल को लेकर कही ये बात

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को दुनिया से अलविदा कहे एक साल से ज्यादा का वक्त हो गया है, लेकिन उनकी यादें आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। हाल ही एक्टर को लेकर अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बात की। उन्होंने सिद्धार्थ को लेकर कुछ ऐसा बोला है, जिसके बारे में उन्होंने पहले कभी नहीं बताया था।
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2022, 10:34 AM IST
pankaj tripathi made a big disclosure after siddharth shukla death also named shehnaaz gill
pankaj tripathi made a big disclosure after siddharth shukla death also named shehnaaz gill

अभिनेता पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस सीरीज में वो वकील माधव मिश्रा का किरदार निभा रहे हैं। इस सीरीज में उनके अलावा श्वेता प्रसाद बसु, स्वास्तिका मुखर्जी, पूरब कोहली, आदित्य गुप्ता, Deshna Dugad और गौरव गेरा भी दिखाई देंगे।

अभिनेता ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शहनाज गिल और दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला उनके दिन के कितने करीब थे। पंकज को इंटरव्यू के दौरान बताया गया कि जब टॉक शो में शहनाज गिल आई थीं, तो उन्होंने उनकी खूब तारीफ की थी। इसपर पंकज ने कहा कि हां वो (शहनाज) मुझे बतौर अभिनेता पसंद करती हैं, इसके लिए उनका आभार…थैंक्यू।

यह भी पढ़ें- एक वक्त था जब प्रोड्यूसर्स ने अक्षय कुमार को कह दिया था- 'तुम्हारी औकात नहीं है'

इसके आगे उन्होंने कहा कि अभी आपने शहनाज बोला तो सिद्धार्थ की याद आ गई। बहुत लोगों को नहीं मालूम है और मैं बताया भी नहीं हूं, लेकिन सिद्धार्थ बहुत आदर करता था मेरा। हम लोग काफी कनेक्टेड थे। शहनाज गिल ‘बिग बॉस 13’ में अपने गेम और सिद्धार्थ के साथ केमेस्ट्री को लेकर पॉपुलर हुई थीं। सिद्धार्थ का पिछले साल 2 सितंबर को निधन हो गया था।

सिद्धार्थ का पिछले साल 2 सितंबर को निधन हो गया था। अभिनेता का 40 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हुआ था। इस खबर को सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया था। सिद्धार्थ शुक्ला ने बेहद ही कम उम्र में इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया था।

सिद्धार्थ शुक्ला ने बतौर मॉडल अपना करियर शुरू किया था। जिसके बाद उन्होंने टीवी शो 'बाबुल का आंगन छूटे ना' से एक्टिंग में कदम रखा। जिसके बाद उन्होंने जाने पहचाने से, ये अजनबी, लव यू जिंदगी जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया, लेकिन शो 'बालिक वधू' से सिद्धार्थ शुक्ला को सब से ज्यादा फेम मिला।

यह भी पढ़ें- पहले ऋषभ पंत से हाथ जोड़कर मांगी माफी फिर पल्टीं उर्वशी रतौला, कहा-'सब स्क्रिप्टेड है, मैंने नहीं मांगी...'

इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की तरफ रुख किया। उन्होंने फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' से बॉलिवुड में एंट्री की थी। हालांकि उनका फिल्म में सपोर्टिंग रोल था। सिद्धार्थ कई रियलिटी शोज का भी हिस्सा रहे। उन्होंने 'झलक दिखला जा 6', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7' और 'बिग बॉस 13' सहित रियलिटी शो में भी भाग लिया।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब