बॉलीवुड

Parineeti Chopra: विदेश में मंदी के कारण गवाई नौकरी, भारत लौटने पर नहीं मिला काम

Parineeti Chopra ने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिक्की बहल' से की थी। यह फिल्म कुछ खास नहीं चल पाई। इसमें उनके साथ रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा लीड रोल में थे।

3 min read
parineeti_chopra.jpg
parineeti chopra

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 22 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। उनका जन्म हरियाणा के अंबाला में हुआ था। परिणीति पढ़ाई में हमेशा से ही आगे रही हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिक्की बहल' से की थी। यह फिल्म कुछ खास नहीं चल पाई। इसमें उनके साथ रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा लीड रोल में थे। इसके बाद परिणीति ने बतौर लीड एक्ट्रेस के तौर पर फिल्म इश्कजादे में काम किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। आइए जानते हैं परिणीति के बारे में कुछ दिलचस्प बातें-

पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहने वालीं परिणीति ने 12वीं क्लास में देशभर में टॉप किया था। इसके लिए उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। परी ने बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में डिग्री भी हासिल की है। पढ़ाई और एक्टिंग के अलावा वह सिंगिंग का भी शौक रखती हैं। वह एक ट्रेंड क्लासिकल सिंगर हैं। परी ने अब तक बॉलीवुड में 2 गाने ‘माना की हम यार नहीं’ और ‘तेरी मिट्टी’ का फ़ीमेल वर्जन गाया है।

मंदी के कारण गवाई नौकरी

परिणीति चोपड़ा विदेश में इन्वेस्टमेंट मैनेजर की जॉब करती थीं। लेकिन 2009 में आई आर्थिक मंदी के कारण उनकी जॉब चली गई। उसके बाद वह इंडिया लौट आईं। परिणीति ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया था कि कई सारी डिग्रियां होने के बाद भी उन्हें कोई जॉब देने के लिए तैयार नहीं था। इसके बाद वह अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा के किसी काम के लिए स्टूडियो गई हुई थीं। वहां उन्हें जॉब नहीं मिली लेकिन 2 हजार रुपए महीने पर इंटर्नशिप मिल गई। परिवार की आर्थिक हालत ठीक ना होने की वजह से उन्होंने यह काम करने का फैसला लिया।

सैफ अली खान को करती थीं पसंद

इसके अलावा परी को एक्टर सैफ अली खान पर क्रश था। वह उन्हें इतना पसंद करती थीं कि जिस चिप्स के पैकेट पर उनकी तस्वीर होती थी वह उसे इकट्ठा किया करती थीं। परी ने एक बार बताया था कि उन्होंने करीना कपूर को भी बताया था कि वह सैफ को काफी पसंद करती हैं। इसके साथ ही परी को खाने-पीने का भी काफी शौक था। वह पिज्जा की दीवानी थीं। लेकिन फिटनेस के कारण उन्हें पिज्जा खाना छोड़ना पड़ा। बताते चलें कि परिणीति चोपड़ा ने अपने करियर में 10-11 फिल्मों में काम किया है लेकिन सिर्फ 3 ही उनमें से हिट रही हैं।

Published on:
20 Oct 2020 10:55 am
Also Read
View All
शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन प्रधानमंत्री ने काफिला रोककर की थी मुलाकात, जानें रोचक किस्से

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं

Amrish Puri: बॉलीवुड का वो विलेन, जिसकी एक्टिंग के सामने हीरो की चमक भी फीकी पड़ जाती थी

शाहिद कपूर भी निकले जासूस? ‘कॉकटेल 2’ के एक सीन में दिखा ‘धुरंधर’ जैसा संयोग, लोग बनाने लगे मीम्स