बॉलीवुड

डेटिंग डेज से लेकर, चाय बनाने तक, परिणीति चोपड़ा के सवालों ने की राघव चड्ढा की बोलती बंद

Parineeti Chopra Fake Talk Show: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं और इस खुशखबरी के बाद कपल के चाहने वाले भी बहुत एक्साइटेड हैं। हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो एक फेक टॉक शो के जरिये हसबैंड राघव चड्ढा से एक के बाद एक सवाल पूछ रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं।

3 min read
Oct 03, 2025
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की फोटोज। (फोटो सोर्स: parineetichopra)

Parineeti Chopra Fake Talk Show: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। कुछ महीने पहले इस कपल ने ये गुड न्यूज अपने चाहने वालों के साथ शेयर की थी। अब दोनों घर में नए मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्रमा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में परिणीति अपने पति राघव चड्डा को फेक चैट शो में इन्वाइट कर रही हैं और पति से एक के बाद एक ढेरों सवाल कर रहीं हैं वहीं राघव उनके सवालों के तीरों का सामना करते नजर आ रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की फोटो। (फोटो सोर्स: parineetichopra)

परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा से किये मनमाने सवाल

Parineeti Chopra और Raghav Chadha की जोड़ी 'मेड फॉर इच अदर' वाली जोड़ी है। उनकी ये जोड़ी लोगों को कपल गोल्स दे रही है। अब परिणीति ने अपने फेक टॉक शो में राघव चड्ढा को बुलाया और उनके सामने मनमाने सवाल किये, जिनके जवाब देने में राघव के छूट गए पसीने।

परिणीति चोपड़ा का फेक टॉक शो (Parineeti Chopra Fake Talk Show)

एक्ट्रेस परिणिती ने अपने फेक टॉक शो का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे गुमनाम पॉडकास्ट यानी फेक टॉक शो में आपका स्वागत है, जहां आज के खास मेहमान कोई और नहीं, मेरे पति, श्री राघव चड्ढा हैं! क्या मुझे इसे रोजाना करना चाहिए? और सच में बताइए - क्या सर राघव ही सबसे बेस्ट नहीं हैं?'

वहीं, परिणीति इस वीडियो में बोलती नजर आ रही हैं, 'मेरे इस 'फेक टॉक शो' में राघव चड्ढा का स्वागत है। आज मैं बहुत फॉर्मल तरीके से इस शो में बैठी हूं क्योंकि आज हमारे इस फेक टॉक शो पर बहुत ही इम्पॉर्टेंट गेस्ट हैं, मिस्टर राघव चड्ढा…।' इसके बाद राघव कहते हैं- 'आप अपने सवाल दागना शुरू करिए, हम तैयार हैं।'

जब चाय के सवाल पर राघव की हुई बोलती बंद

इसके बाद परिणीति राघव से पूछती हैं- तुमने चाय कब बनाई हमारे लिए? इस पर राघव कहते हैं, 'आप आम खाइए, गुठलियां क्यों गिनती हैं? तभी परिणीति कहती हैं, 'एक काम करना, जब तुम बड़े हो जाओगे तो तुम पॉलिटिशियन बनना। ये सुनकर राघव ने कहा- बहुत लोग कहते हैं। और साथ ही वो बोले कितनी बार बनाई है।

जब परिणीति ने की डेटिंग डेज में लड़कों के वादों की बात

इसके बाद परिणिती बोलती हैं, 'डेटिंग डेज़ में क्या-क्या सपने दिखाते हैं लड़के और फिर शादी के बाद चेंज हो जाते हैं। इस पर राघव ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, ' तो नेताओं के वादे तो…।

घर में हल्दी कहां रखी हुई है? इस सवाल पर चुप हुए राघव

उसके बाद परिणीति राघव से पूछती हैं, 'घर में हल्दी कहां रखी हुई है, ये बताना मुझे जरा। अब इस सवाल का राघव के पास कोई जवाब नहीं है तो वो चुप हो जाते हैं और फिर कहते हैं मैंने देखा है।'

सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है परिणीति का ये वीडियो

परिणीति का ये फेक टॉक शो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बेशक ये सबसे बेहतरीन है। हां, कृपया आप इसे रेगुलर बनाई'।

दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस एपिसोड को फिर से देखने जा रही हूं, सच में ये बहुत मजेदार है। बधाई हो परी, आपने कमाल कर दिया। मुझे तुम पर हमेशा गर्व है।'

वहीं, एक यूजर ने कहती हैं, 'हां, बिल्कुल, आपको ऐसा और करना चाहिए। ज्यादा गेस्ट्स को बुलाएं और जीजू के साथ भी ज्यादा से ज्यादा एपिसोड जरूर बनाएं।

ये भी पढ़ें

Inder Kumar: वो एक्टर जिस पर लगा रेप का आरोप, एक गलत फैसले ने कर दिया था करियर बर्बाद

Also Read
View All

अगली खबर